नेपाल तबाही: गंडक की रफ्तार से रात भर दहशत में रहे अधिकारी, ग्रामीणों की भी अटकी रहीं सांसें

महराजगंज, निज संवाददाता
Follow us on Google News
share

नेपाल में तबाही के बाद आई बाढ़ ने बिहार और यूपी के अधिकारियों की भी नींद उड़ा दी। नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण रात भर अधिकारी पानी बढ़ने और घटने के आंकड़ों को दर्ज करते रहे। 

maharajganj News
गंडक नदी का बढ़ा जलस्तर

Maharajganj News: नेपाल के रसुवा जिले में फ्लैश फ्लड के बाद 26 और 27 अगस्त की रात यूपी के महाराजगंज स्थित गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा। नदी का जलस्तर डराने वाला था। लगातार बढ़ रहे पानी को देखकर रातभर अधिकारी दहशत में रहे। नदी की जलस्तर को देखते हुए बीते छह घंटे सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं रहे। वाल्मीकिनगर बैराज पर हर आधे घंटे में बदलते आंकड़ों व जलस्तर में आए तेज उछाल ने अधिकारियों की सांसें अटका दी थीं। वहीं नदी के किनारे बसे ग्रामीणों की सांसें भी बाढ़ की आशंका को देखते हुए अटकीं रहीं।

रात 8:30 बजे से 11 बजे तक लगातार बढ़ता गया तनाव

वाल्मीकिनगर गंडक बैराज के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 26 अगस्त की रात 8:30 बजे गंडक नदी का डिस्चार्ज 1 लाख 14 हजार क्यूसेक दर्ज किया गया था। ऊपरी इलाकों से आ रहे पानी के भारी दबाव के कारण महज आधे घंटे में रात 9 बजे डिस्चार्ज बढ़कर 1 लाख 26 लाख हजार 500 क्यूसेक पहुंच गया। इसके बाद जलस्तर में तेज बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हुआ और रात 9:30 बजे डिस्चार्ज 1 लाख 36 हजार 700 क्यूसेक पहुंच गया। रात 10 बजे डिस्चार्ज बढ़कर 1 लाख 42 हजार 100 क्यूसेक रिकॉर्ड हुआ। रात 11 बजे डिस्चार्ज अपने चरम पर पहुंचते हुए 1 लाख 50 हजार 200 क्यूसेक दर्ज किया गया। 1.50 लाख क्यूसेक का आंकड़ा पार करते ही बैराज और गंडक के तटीय इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई तथा प्रशासनिक अमले की धड़कनें तेज हो गईं।

आधी रात के बाद मिलने लगी बड़ी राहत

रात 11 बजे के बाद नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों से पानी की आवक थमने से स्थिति धीरे-धीरे बदलने लगी। 27 अगस्त की रात 1 बजे डिस्चार्ज घटकर 1 लाख 29 हजार क्यूसेक पर आया, जिससे डिस्चार्ज के घटने का स्पष्ट संकेत मिला। इसके बाद तड़के स्थिति तेजी से सामान्य होने की ओर बढ़ी। रात 1:30 बजे डिस्चार्ज घटकर 1 लाख 16 हजार 500 क्यूसेक पर आया और रात 2 बजे यह गिरकर 1 लाख 4 हजार 400 क्यूसेक पर पहुंच गया। गुरुवार सुबह छह बजे 83 हजार 300 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ। इसके बाद फिर से गंडक नदी में पानी बढ़ना शुरु हुआ। सुबह सात बजे डिस्चार्ज 92 हजार 900, आठ बजे 99 हजार 200 क्यूसेक व सुबह नौ बजे 1 लाख 4 हजार 400 क्यूसेक डिस्चार्ज पहुंच गया।

रातभर बंधों और बैराज पर डटे रहे अफसर

रातभर बैराज और तटबंधों पर कैंप कर रहे अधिकारियों ने बताया कि रात 11 बजे तक पानी के लगातार चढ़ने से खतरे का अंदेशा बढ़ गया था, लेकिन तड़के 2 बजे डिस्चार्ज 1.04 लाख क्यूसेक पर आते ही स्थिति नियंत्रण में आ गई और प्रशासन ने राहत की सांस ली। फिलहाल गंडक नदी का प्रवाह पूरी तरह स्थिर और सुरक्षित बना हुआ है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsनेपाल तबाही: गंडक की रफ्तार से दहशत में रहे अधिकारी, ग्रामीणों की भी अटकी सांसें