Hindi NewsUP NewsNeha Singh Rathore was questioned by Lucknow police for an hour
थाने में नेहा सिंह राठौर से क्या-क्या हुए सवाल, पुलिस ने क्यों मांग ली मेडिकल रिपोर्ट?

थाने में नेहा सिंह राठौर से क्या-क्या हुए सवाल, पुलिस ने क्यों मांग ली मेडिकल रिपोर्ट?

संक्षेप:

लखनऊ के हजरतगंज थाने में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अपने बयान दर्ज कराने पहुंची। इस दौरान उनके साथ पति भी थे। नेहा से पुलिस ने करीब एक घंटे तक सवाल-जवाब किए।

Jan 04, 2026 07:32 pm ISTDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

पहलगाम टेरर अटैक को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में आखिरकार नेहा सिंह राठौर लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली पहुंच गईं। उन्होंने पुलिस के सामने अपने बयान भी दर्ज करवाए। थाने में करीब एक घंटे तक रहने के दौरान पुलिस ने नेहा से कई सवाल-जवाब किए। नेहा ने भी पुलिस की पूछताछ में सहयोग करते हुए जवाब दिए। इस दौरान पुलिस ने नेहा सिंह राठौर से अब तक न पहुंचने के बारे में पूछा और उनसे मेडिकल रिपोर्ट मांगी? पूछताछ होने के बाद नेहा अपने पति के साथ वापस चली गईं। थाने से निकलने के बाद नेहा सिंह राठौर ने मीडिया से भी बात की। उन्होंने मीडिया को बताया कि उनके ऊपर जो मुकदमे दर्ज हुए हैं उसी मामले में उन्हें बयान दर्ज कराना था। बयान दर्ज कराने के बाद वह वापस जा रही हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस ने क्या-क्या सवाल

हजरतगंज थाने में पुलिस ने नेहा से सवाल किया कि मुकदमे में कोर्ट से अंतरिम जमानत अर्जी खारिज होने के बाद जारी नोटिस पर अपना पक्ष क्यों नहीं रखा? इस पर नेहा ने विस्तार से सवालों के जवाब दिए। नेहा ने महिला पुलिस अधिकारी की उपस्थिति में विवेचक को बताया कि दो हफ्ते पूर्व उन्हें नोटिस मिला था। बीमारी के कारण वह अपना पक्ष रखने नहीं आ सकीं। उनके गले में दिक्कत है। इसके अलावा बुखार भी था। इसके बाद पुलिस ने इस संबंध में नेहा से मेडिकल रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के लिए कहा है। नेहा पति हिमांशु सिंह के साथ बयान दर्ज कराने के लिए पहुंची थीं।

ये भी पढ़ें:विवादित पोस्ट मामला: लखनऊ में बयान दर्ज कराने पहुंची लोक गायिका नेहा सिंह राठौर

27 अप्रैल को नेहा के खिलाफ हजरतगंज थाने में दर्ज हुआ था मुकदमा

नेहा सिंह राठौर के खिलाफ लखनऊ के वुडलैंड पैराडाइज निवासी अभय प्रताप सिंह उर्फ अभय सिंह निर्भीक ने हजरतगंज कोतवाली में 27 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराया था। इसके अलावा दु‌र्विजयगंज निवासी हिमांशु वर्मा, दुगावां के अर्जुन गुप्ता और रानीगंज के सौरभ ने भी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। इन तीनों के प्रार्थनापत्र उसी रिपोर्ट में सम्मिलित कर लिए गए थे। हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने नेहा के खिलाफ दर्ज मुकदमे में दो नोटिस जारी किए थे। एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने कहा कि गायिका नेहा सिंह राठौर को 15 दिन पूर्व नोटिस जारी किया गया था। वह बयान दर्ज कराने के लिए कोतवाली पहुंची थीं। बयान दर्ज कराकर वह घर चली गईं।

बनारस के लंका थाने में भी दर्ज है मुकदमा

नेहा के खिलाफ बनारस के लंका थाने में भी बीते साल अप्रैल में भड़काऊ पोस्ट और मैसेज करने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। नेहा उस मामले में बयान दर्ज कराने के लिए अब तक कोर्ट नहीं पहुंचीं। पुलिस द्वारा नोटिस देने के बाद भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसलिए बनारस के लंका थाने के दरोगा राजेश सिंह ने नेहा के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में स्थित फ्लैट पर 24 नवंबर को दबिश दी थी। वह नहीं मिलीं तो नोटिस चस्पा कर चले गए थे।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पिछले आठ सालों से काम कर रहे हैं। वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता में 13 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश की डिजिटल मीडिया और प्रिंट जर्नलिज्म में अलग पहचान है। इससे पहले लंबे समय तक प्रिंट में डेस्क पर भी काम किया है। कुछ सालों तक ब्यूरो में भी रहे हैं। यूपी और राजस्थान के सीकर जिले में भी पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ सोशल, क्राइम की खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। वायरल वीडियो की फैक्ट चेकिंग में दिनेश को महारत हासिल है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |