लापरवाही स्वीकार नहीं होगी, स्व-गणना को लेकर सभी जिलाधिकारियों को मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में सभी मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। स्व-गणना प्रक्रिया की जानकारी गांवों तक दी जाए। लोगों को जागरूक कर स्व-गणना के लिए प्रेरित किया जाए। स्थानीय स्तर पर जनजागरूकता अभियान चला कर लोगों को पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी जाए।

लापरवाही स्वीकार नहीं होगी, स्व-गणना को लेकर सभी जिलाधिकारियों को मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने कहा है कि जनगणना-2027 के लिए चल रही स्व-गणना प्रक्रिया की जानकारी गांवों तक दी जाए। लोगों को जागरूक कर स्व-गणना के लिए प्रेरित किया जाए। स्थानीय स्तर पर जनजागरूकता अभियान चला कर लोगों को पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी जाए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इसमें भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगा। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में सभी मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव को निदेशक जनगणना संचालन शीतल वर्मा ने बताया कि प्रदेश में 22 मई से हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन प्रारंभ होगा। इसके लिए मास्टर ट्रेनर्स, फील्ड ट्रेनर्स, चार्ज ऑफिसर्स तथा एन्यूमरेटरों का प्रशिक्षण तेजी से पूरा कराया जा रहा है। बैठक में बताया गया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सोनभद्र, औरैया, मुरादाबाद, आजमगढ़, शाहजहांपुर, पीलीभीत, मैनपुरी, भदोही, बरेली एवं श्रावस्ती प्रदेश के शीर्ष 10 जिले शामिल हैं।

मुख्य सचिव बुधवार को प्रदेश में चल रही स्व-गणना प्रक्रिया की समीक्षा कर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में सभी मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं है, बल्कि भविष्य की नीतियों व विकास योजनाओं का आधार होती है। इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जिन जिलों में प्रशिक्षण या मैपिंग काम लंबित है, वहां युद्धस्तर पर पूरा करें। विशेष रूप से आगरा, कानपुर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद व बरेली जैसे नगर निगम क्षेत्रों में तैयारियों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

अपने क्षेत्र के गणना कर्मियों की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो

उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में तकनीकी सहायकों व फील्ड स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि डिजिटल मैपिंग और हाउस नंबरिंग का काम प्रभावित न हो। इसके साथ ही “नो योर एन्यूमरेटर” अभियान संचालित कर प्रत्येक जिले की वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और व्हाट्सऐप समूहों पर एन्यूमरेटर व सुपरवाइजर की जानकारी सार्वजनिक की जाए, जिससे आम नागरिकों को अपने क्षेत्र के गणना कर्मियों की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके। स्व-गणना अभियान में स्वतंत्रता सेनानियों, मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों, पूर्व मुख्यमंत्रियों, पूर्व राज्यपालों, अन्य राज्यों के राज्यपालों तथा विपक्षी नेताओं सहित सभी प्रतिष्ठित व्यक्तियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन में अभियान के प्रति जागरूकता और विश्वास बढ़े।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो

वहीं उत्तर प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुख्य सचिव एसपी गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था, गोपनीयता तथा प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।