कुशीनगर में नारायणी का बदला रुख, तटबंध-आबादी पर बढ़ा बाढ़ का खतरा; ग्रामीणों ने खाली किए घर

हिन्दुस्तान संवाद, कुशीनगर
share

कुशीनगर में कटान के बाद अब नारायणी नदी ने अहिरौली दान में अपना रुख मोड़ दिया है। नदी लगातार तटबंध और आबादी की ओर दबाव बनाए हुए है। हालात यह है कि नदी की धारा घरों के बेहद करीब पहुंच गई है। वहीं, ग्रामीणों ने घर खाली करके सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं।

Narayani river increases flood risk
कुशीनगर में नारायणी नदी लगातार तटबंध और आबादी की ओर दबाव बनाए हुए है

UP News: यूपी के कुशीनगर के एपी तटबंध के जवहीं में कटान के बाद अब नारायणी यानी गंडक नदी ने अहिरौली दान में किमी 13.500 से किमी 14.000 के बीच अपना रुख मोड़ दिया है। नदी लगातार तटबंध और आबादी की ओर दबाव बनाए हुए है। हालात यह है कि नदी की धारा घरों के बेहद करीब पहुंच गई है। खतरे को देखते हुए नदी किनारे बसे ग्रामीणों को घर खाली कराकर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है।

नदी के लगातार बढ़ते दबाव और बैक रोलिंग से कटान की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जलस्तर में कमी आने के बाद नदी की धारा सीधे किनारे की मिट्टी को काटते हुए पीछे की ओर खिसक रही है। इससे किमी 13.500 से 14.000 के बीच तटवर्ती क्षेत्र में खतरा और बढ़ गया है। ग्रामीणों में एक बार फिर घर और खेत बचाने को लेकर दहशत का माहौल है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बाढ़ खंड विभाग ने बचाव कार्य तेज कर दिया है। कटान प्रभावित हिस्से में बोल्डर डालने के साथ मिट्टी और मिट्टी भरी बोरियों से नदी की धारा को रोकने और कटान की रफ्तार थामने का प्रयास किया जा रहा है। विभागीय टीम लगातार मौके पर निगरानी कर रही है।

बाढ़ खंड के अधीक्षण अभियंता गोरखपुर केपी सिंह और एसडीओ दीपरतन सिंह और अभियंता मौके पर डटे हुए हैं। अधिकारियों की निगरानी में बचाव सामग्री पहुंचाकर कटान वाले हिस्सों को सुरक्षित करने का प्रयास जारी है। वही विभाग की टीम नदी की धारा और कटान की दिशा पर लगातार नजर बनाए हुए है। जवही में तटबंध टूटने के बाद बदले नदी के रुख ने अब अहिरौली दान के लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

महदेवा में कटान रुकने से लोगों ने ली राहत की सांस

खड्डा रेता क्षेत्र के महदेवा गांव में बैकरोलिंग से नदी तीन दिनो से कटान रही थी। लेकिन चौथे दिन रविवार को नदी का कटान बन्द होने से गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि बाढ़ खंड विभाग कटान रोकने में जुटा हुआ है।

वाल्मीकि गंडक बैराज पर नदी का डिस्चार्ज घटने से खड्डा रेता क्षेत्र के महदेवा में तीन दिन पूर्व नदी के कटान में एक मकान और तीन रियाहशी झोपड़ियां नदी में विलीन हो गईं थी। लेकिन नदी का डिस्चार्ज कम होने से नदी का डिस्चार्ज 80 हजार क्यूसेक के आसपास बना हुआ है। छितौनी तटबंध के भैसहा गेज पर नदी चेतावनी बिन्दु 95 मीटर के सापेक्ष 26 सेमी नीचे बह रही है। वहीं बैकरोलिंग से महदेवा में कटान कर रही नदी रविवार से कटान करना बन्द कर दिया है। इससे एक दर्जन से अधिक रिहायशी झोपड़ियों पर मंडरा रहा खतरा टल गया है। फिलहाल नदी अब भी गांव से महज 50 मीटर पर बह रही है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsकुशीनगर में नारायणी का बदला रुख, तटबंध-आबादी पर बढ़ा बाढ़ का खतरा