Hindi NewsUP Newsname and gender person undergoing sex change should be changed educational records important comment High Court
शैक्षिक रिकॉर्ड में बदला जाए लिंग परिवर्तन कराने वाले का नाम और लिंग, हाईकोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

शैक्षिक रिकॉर्ड में बदला जाए लिंग परिवर्तन कराने वाले का नाम और लिंग, हाईकोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

संक्षेप:

हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश में लिंग परिवर्तन कराने वाले के शैक्षिक अभिलेखों में उसका नाम और लिंग बदलने का आदेश दिया है। याची शरद रोशन सिंह की याचिका पर यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी ने दिया है।

Nov 06, 2025 10:26 pm ISTDinesh Rathour प्रयागराज, विधि संवाददाता
share Share
Follow Us on

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश में लिंग परिवर्तन कराने वाले के शैक्षिक अभिलेखों में उसका नाम और लिंग बदलने का आदेश दिया है। याची शरद रोशन सिंह की याचिका पर यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी ने दिया है। कोर्ट ने यूपी बोर्ड के बरेली क्षेत्रीय कार्यालय के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें याची के दस्तावेजों में नाम और लिंग परिवर्तन करने से मना कर दिया गया था। कोर्ट ने इस आदेश को गैरकानूनी माना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

याची को लिंग परिवर्तन सर्जरी (महिला से पुरुष) के बाद जिला मजिस्ट्रेट ने पहचान और जेंडर परिवर्तन प्रमाणपत्र जारी किया था। इसके बाद उन्होंने अपने शैक्षिक अभिलेखों में नाम और लिंग परिवर्तन के लिए क्षेत्रीय कार्यालय में आवेदन किया था। वहां से यह कहते हुए आवेदन निरस्त कर दिया गया कि देर से नाम सुधारने की कोई प्रक्रिया नहीं है और ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम 2019 इस पर लागू नहीं होता। याची ने इसे याचिका में चुनौती दी थी।

याची के अधिवक्ता अश्वनी कुमार शर्मा एवं आकाश कुमार शर्मा का कहना था कि याची का उनके दस्तावेज में नाम न बदलना ट्रांसजेंडर अधिनियम का उल्लंघन है। कोर्ट ने कहा कि संबंधित अधिकारियों ने अधिनियम 2019 की धारा 20 की अवहेलना की है, जो विशेष कानून है और अन्य सभी कानूनों पर वरीयता रखता है। साथ ही अधिनियम के नियम 5(3) और उसके अनुलग्नक-1 के तहत ट्रांसजेंडर व्यक्ति को शैक्षिक प्रमाणपत्रों सहित सभी आधिकारिक दस्तावेजों में नाम, लिंग व फोटो बदलने का अधिकार प्राप्त है। कोर्ट ने जेन कौशिक बनाम यूनियन ऑफ इंडिया मामले का हवाला देते हुए कहा कि सरकार की निष्क्रियता से ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के समानता, गरिमा और गैर-भेदभाव के संवैधानिक अधिकारों का हनन होता है। कोर्ट ने गत आठ अप्रैल के आदेश को रद्द करते हुए आठ सप्ताह के भीतर याची के शैक्षिक दस्तावेजों में आवश्यक संशोधन कर नए प्रमाणपत्र जारी करने का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें:ललितपुर जेल में बंद बदमाश ने स्कूल प्रबंधक से मांगी रंगदारी, जेलर समेत 3 सस्पेंड
ये भी पढ़ें:चिल्लाए तो गला रेत दूंगी...सुहागरात पर घूंघट उठाते ही सामने आई दुल्हन की साजिश
Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |