Hindi NewsUP Newsnaked decomposed and burned body of a woman found in a sugarcane field in hapur farmers shocked
गन्ने के खेत में मिली महिला की अर्द्धनग्न लाश, चेहरा जलाकर पहचान मिटाने की कोशिश

गन्ने के खेत में मिली महिला की अर्द्धनग्न लाश, चेहरा जलाकर पहचान मिटाने की कोशिश

संक्षेप:

गन्ने के खेत में महिला का सड़ा-गला-अर्द्धनग्न शव मिलने से हड़कंप मच गया। गांव और आसपास के इलाकों में भी इसकी सूचना फैल गई है। लोग इसके बारे में तरह-तरह की चर्चा करने के साथ ही आशंकाएं जता रहे हैं। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द मामले का खुलासा किया जाए। घटना के पीछे जो भी हों उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

Jan 07, 2026 11:25 pm ISTAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी के हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लहड़रा के जंगल में महिला का अर्द्धनग्न शव पड़ा मिला। ऐसा लगता है कि मृतका के शव की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को जलाने का प्रयास भी किया गया है। सूचना पर बहादुरगढ़ थाना समेत गढ़ और सिंभावली पुलिस भी पहुंची। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गांव लहड़रा निवासी अमित के खेत में बुधवार सुबह पिंटू गन्ने की छोल करने पहुंचा तो उसने वहां एक महिला का अर्द्धनग्न अवस्था में शव पड़ा देखा। बहादुरगढ़ पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पर बहादुरगढ़ थाना प्रभारी धीरज मलिक मय पुलिस टीम के पहुंच गए। वहां उन्होंने आला अधिकारियों को अवगत कराया। महिला का काला पड़ा चेहरा देखकर आशंका जताई जा रही है कि शिनाख्त मिटाने के लिए ज्वनशील पदार्थ मृतका के चेहरे पर डाला गया था।

ये भी पढ़ें:2.89 करोड़ वोटरों की छंटनी के बाद ऐक्शन में योगी, मंत्रियों को फील्ड में दौड़ाया

10-15 दिन पुराना बताया जा रहा है शव

लोगों का कहना था कि शव करीब 10 से 15 दिन पुराना है। लोगों का कहना था कि सर्दी होने के कारण ही शव में बदबू का अहसास नहीं हो रहा यदि गर्मी होती तो यहां रुकना भारी पड़ जाता।

एएसपी-सीओ ने निरीक्षण किया

सूचना पर एएसपी विनीत भटनागर और सीओ स्तुति सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने जांच की। इस दौरान एएसपी ने मामले गहनता से जांच कर शीघ्र ही महिला की शिनाख्त कर घटना का पर्दाफाश करने के आदेश दिए।

ये भी पढ़ें:रेप का इल्जाम लगाने लड़की की शादी तय हुई तो दी जान, वीडियो कॉल कर फंदे से लटका

क्या बोली पुलिस

एएसपी विनीत भटनागर ने कहा कि लहड़रा गांव के जंगल में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ मिला है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही सच्चाई की जानकारी हो पाएगी। पुलिस टीम को घटना का पर्दाफाश करने के लिए लगा दिया गया है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |