Hindi NewsUP NewsNaga Sadhu prediction during Maha Kumbh is viral now after several districts of UP are flood affected
2025 भारत पर भारी, पानी ही पानी होगा; बाढ़ ने नागा बाबा की भविष्यवाणी सच कर दी?

2025 भारत पर भारी, पानी ही पानी होगा; बाढ़ ने नागा बाबा की भविष्यवाणी सच कर दी?

संक्षेप:

प्रयागराज महाकुंभ के दौरान एक नागा बाबा के बयान का वीडियो देश और यूपी के कई इलाकों में बाढ़ के बाद वायरल हो गया है। बाबा ने तब कहा था कि 2025 पूरे हिन्दुस्तान के लिए भारी है, 2025 में चारों तरफ पानी ही पानी दिखेगा।

Sep 11, 2025 08:47 pm ISTRitesh Verma हिन्दुस्तान, अभिषेक मिश्र, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बाढ़ के बीच सोशल मीडिया पर इन दिनों प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान एक बाबा की भविष्यवाणी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक नागा साधु को कहते हुए सुना जा सकता है- “मैं तो 2025 को भी पहचान गया हूं। 2025 में क्या होगा। 2025 पूरे हिन्दुस्तान के लिए भारी है। 2025 में चारों तरफ पानी ही पानी दिखेगा। ये मेरा वादा है। कभी याद करना नागा बाबा बालक गिरि को। महाकुंभ के अंदर ये मेरा वादा है।”

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोशल मीडिया पर लोग नागा बाबा का यह वीडियो प्रयागराज के साथ ही आगरा सहित यूपी के दूसरे जिलों और अन्य राज्यों में आई बाढ़ के साथ जोड़कर शेयर कर रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं कि महाकुंभ में आए नागा संत की भविष्यवाणी सत्य हो गई। इस वीडियो को वीडियो खबर के अंत में नीचे देखा जा सकता है।

वाराणसी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सीएम योगी, हाल जाना, छोटे बच्चों को चॉकलेट देकर दुलार भी किया

प्रयागराज की बात करें तो इस साल अब तक चार बार बाढ़ आ चुकी है। पहली बार बाढ़ आई तो सोशल मीडिया पर संगम और उसके आसपास का दृश्य वायरल हुआ था। जहां महाकुंभ के दौरान जनसमुद्र दिखता था, वहां जलसमुद्र दिख रहा था। वायरल वीडियो में नागा बाबा बालक गिरि महाकुंभ मेला क्षेत्र छावनी के सामने दिखाई दे रहे हैं, जिसमें वो बता रहे हैं कि वर्ष 2025 में चारों ओर पानी ही पानी होगा। उन्होंने दावा किया था कि उनका दावा झूठा नहीं होता है। बयान को उस समय भले किसी ने गंभीरता से ना लिया हो, लेकिन अब उनका बयान चर्चा में है।

प्रयागराज में गंगा का उफान, वाराणसी में बाढ़ जैसे हालात; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

प्रयागराज जिला प्रशासन को इस साल अब तक चार बार बाढ़ राहत का शिविर लगाना पड़ा है। बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर में पांच बार मां गंगा प्रवेश कर चुकी हैं। लगभग डेढ़ हजार लोग मजबूरन राहत शिविरों में रह रहे हैं। प्राकृतिक आपदा के मामलों को देखने वाली एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह कह रही हैं कि गंगा और यमुना के जलस्तर में आंशिक गिरावट महज फौरी राहत है। अभी कुछ दिन जलस्तर बढ़ेगा और फिलहाल बाढ़ से राहत के आसार नहीं हैं।

ये भी पढ़ें:प्रयागराज में बाढ़ से राहत का इंतजार, शाहजहांपुर में पानी उतरने से हाईवे खुला
ये भी पढ़ें:यूपी में बाढ़ का कहर, लगातार बारिश से 17 जिले प्रभावित
ये भी पढ़ें:यूपी में बाढ़ का कहर, 500 से ज्यादा गांव पानी में डूबे, 24 घंटे के भीतर 6 की मौत
ये भी पढ़ें:यूपी में बाढ़ ने मचाई तबाही, नदी में सात डूबे, 4 जिलों के स्कूलों की छुट्टी
Ritesh Verma

लेखक के बारे में

Ritesh Verma
रीतेश वर्मा लगभग ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। बिहार में दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने के बाद दिल्ली-एनसीआर में विराट वैभव, दैनिक भास्कर, आज समाज, बीबीसी हिन्दी, स्टार न्यूज, सहारा समय और इंडिया न्यूज के लिए अलग-अलग भूमिका में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |