संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को गोली लगी
Muzaffar-nagar News - मीरापुर के गांव कासमपुर खोला के जंगल में एक ट्यूबवेल पर दो युवकों के बीच शराब पीते समय एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। घायल युवक को पहले प्राइवेट अस्पताल और फिर मुजफ्फरनगर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां सुधार नहीं हुआ। अंततः उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस जांच कर रही है।

मीरापुर।क्षेत्र के गांव कासमपुर खोला के जंगल में एक ट्यूबवेल पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को गोली लग गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। शनिवार देर रात गांव कासमपुर खोला के जंगल में एक ट्यूबवेल पर दो युवक शराब का सेवन कर रहे थे। उसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक के दाहिने हाथ में गोली लगी और छाती को छुते हुई पार हो गई। देर रात में ही गोली लगने से घायल युवक को लेकर परिजन कस्बा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे, जिसके बाद उसकी गंभीर हालत में उसे मुजफ्फरनगर सरकारी अस्पताल में ले गए। वहां हालत में कोई सुधार नहीं होने पर देर रात ही परिजन घायल को मेरठ निजी अस्पताल ले गए थे।
जहां पर घायल का उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


