लॉक डाउन में जयपुर से पैदल सहारनपुर जा रहे युवक
शाहपुर लॉक डाउन के चलते जहा मजदूर अलग अलग राज्यो में फस जाने के चलते और गरीबी के चलते राजस्थान के जयपुर से सहारनपुर जाने के लिए पैदल चल दिये। जिसके बाद कई दिनों के पैदल यात्रा के बाद कस्बे...
लॉक डाउन के चलते जहा मजदूर अलग अलग राज्यो में फस जाने के चलते और गरीबी के चलते राजस्थान के जयपुर से सहारनपुर जाने के लिए पैदल चल दिये। जिसके बाद कई दिनों के पैदल यात्रा के बाद कस्बे में पहुचे तथा मंसूररपुर के रास्ते सहारनपुर को रवाना हो गए।
सहारनपुर निवासी रामकिशन, कमलेश व अमित जयपुर के उदयपुर में मजदूरी का कार्य करते है। और प्रति माह परिजनों को खर्च के लिए पैसे भेजते थे। लेकिन लॉक डाउन के चलते उनकी मजदूरी बंद हो गई। और वह दो दिन तक भूखे रहे। जिसके बाद वह स्थिति को देखते हुए तीनो युवक पांच दिन पूर्व उदयपुर से पैदल सहारनपुर जाने के लिए चल पड़े। जिसके बाद वह रविवार को कस्बे में पहुचे जहाँ हिन्दुस्तान कार्यालय की टीम ने उनसे वार्ता करते हुए उनकी परेशानी का हाल जाना। तथा उनको जल पान कराकर सहारनपुर की सही दिशा के विषय मे जानकारी दी। जिसके बाद तीनों युवक मंसूरपुर के रास्ते से होते हुए वापस जाने के लिए निकल पड़े।