Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsYoung Man Found Hanging from Tree in Endwada Village Suspected Suicide Due to Domestic Dispute
 अंतवाडा से लापता युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला

अंतवाडा से लापता युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - कोतवाली क्षेत्र के अंतवाडा गांव में 20 वर्षीय युवक निशांत का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। वह तीन दिन से लापता था। परिजनों ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते उसने आत्महत्या की। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Jan 10, 2026 10:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

कोतवाली क्षेत्र के अंतवाडा गांव में एक युवक का जंगल में पेड़ से लटका मिला। मृतक युवक तीन दिन से घर से लापता चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम पर भेजा है। घरेलू विवाद के चलते युवक के आत्महत्या करने की जानकारी मिली है। कोतवाल दिनेश कुमार बघेल ने बताया कि शनिवार को अंतवाडा निवासी मांगे खेत में जा रहा था उसी दौरान उसकी नजर राजकुमार के खेत में खडे सीशम के पेड पर पडी। पेड पर गांव निवासी 20 वर्षीय निशांत पुत्र पूरण का शव लटका हुआ था। जंगल में पेड से शव लटका होने की की सूचना ग्रामीणों को दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने पेड से लटके शव को नीचे उतारा। परिजनों ने बताया कि मृतक निशांत बुधवार से घर से लापता चल रहा था पिता की मौत के बाद मां निशांत को काम करने के लिए कहती थी। उस दिन भी इसी बात को लेकर कुछ विवाद हो गया। घर से लापता होने के बाद युवक की काफी तलाश की गई लेकिन उसका पता नहीं चल पाया था। शुक्रवार को पुलिस को भी सूचना दी गई थी। बताया कि घर में हुए विवाद के चलते युवक ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।