Muzaffarnagar News: रामपुरी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

Muzaffarnagar News: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा। संबंधित मामले की जांच जारी है। युवक विकास, मूलतः गांव कछौली का निवासी था और पत्नी के साथ रह रहा था।

Muzaffarnagar News: रामपुरी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Muzaffarnagar News: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को जांच पडताल के बाद फंदे से नीचे उतरवा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मूल रुप से शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कछौली निवासी विकास अपनी पत्नी के साथ शहर कोतवाली के मोहल्ला रामपुरी में रहता था। पुलिस का कहना कि पारिवारिक विवाद को लेकर सोमवार को दोपहर के समय युवक ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को लटके हुए देखकर मामले की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी गयी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पडताल के बाद शव को नीचे उतर लिया। चौकी इंचार्ज सोनू चौधरी का कहना कि शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।