Yoga The Key to Healthy Living Amidst Rising Diseases in Villages गंभीर बीमारियों का निदान योगाभ्यास से संभव : सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य, Muzaffar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsYoga The Key to Healthy Living Amidst Rising Diseases in Villages

गंभीर बीमारियों का निदान योगाभ्यास से संभव : सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य

Muzaffar-nagar News - आज योग जीवन का आधार बन चुका है। गांवों में गंभीर बीमारियों का निदान योगाभ्यास से संभव है। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि भौतिकवादी युग में योग का महत्व बढ़ रहा है। वायु प्रदूषण, खाद्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरMon, 15 Sep 2025 03:36 AM
share Share
Follow Us on
गंभीर बीमारियों का निदान योगाभ्यास से संभव : सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य

आज योग जीवन जीने का आधार बन चुका है। आज के दौर में गांव भी गंभीर बीमारियों की चपेट में आते जा रहे हैं जिनका निदान योगाभ्यास से संभव है। उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने व्यक्त किये। योग साधना केंद्र गांव बरवाला में योग चला गांव की ओर कार्यक्रम में योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि आज के भौतिकवादी युग में योग का महत्व दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। गांव हो या शहर हो योग के बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना करना आज संभव नहीं है। आज गांव में भी गंभीर बीमारियों ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है।

जिसका मुख्य कारण बढ़ता हुआ वायु प्रदूषण, खाद्य पदार्थों में पेस्टिसाइड का अधिक प्रयोग,जल प्रदूषण तथा बढ़ते मशीनरी युग के कारण निष्क्रिय जीवन शैली प्रमुख हैं। इन सब का एक ही समाधान है करो योग रहो निरोग। कार्यक्रम में योग साधकों को योगासन कराए गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉक्टर अक्षय बालियान, मास्टर देवेंद्र सिंह, बोबी, संदीप कुमार, चौधरी झलक सिंह, चौधरी सोमपाल आदि काफी संख्या में गांव वासी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।