Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsYoga Practice for Police Force SP Crime Indu Siddharth Emphasizes Mental and Physical Strength
योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर दिया बल

योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर दिया बल

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर दिया बल

Feb 08, 2026 07:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

पुलिस लाइन में एसपी क्राइम इन्दु सिद्वार्थ की उपस्थिति में योगाभ्यास का कार्याक्रम आयोजित किया है। पुलिस बल को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासित जीवनशैली अपनाने, तनाव प्रबंधन तथा बेहतर कार्यक्षमता के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में योगाचार्य देवेन्द्र कुमार बंसल द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं रिक्रूट आरक्षियों को योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। योगाचार्य ने बताया कि पुलिस सेवा एक चुनौतीपूर्ण एवं तनावपूर्ण सेवा है, जिसमें नियमित योगाभ्यास से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक संतुलन, आत्म-नियंत्रण एवं निर्णय क्षमता में भी वृद्धि होती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने सरल एवं व्यवहारिक योग क्रियाओं का अभ्यास कराते हुए उनके लाभों को विस्तार से समझाया। रिक्रूट आरक्षियों ने पूर्ण अनुशासन एवं उत्साह के साथ योगाभ्यास में प्रतिभाग किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशक्षिण वातावरण सकारात्मक एवं ऊर्जावान बना रहा। इस अवसर पर एसपी क्राइम इन्दु सिद्धार्थ द्वारा रिक्रूट आरक्षियों से संवाद करते हुए योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शारीरिक फिटनेस और मानसिक मजबूती पुलिसकर्मियों के लिए अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन और अधिक प्रभावी ढंग से कर सकें।