नियमित योग करने वाले रहते हैं सदैव स्वस्थ : योगाचार्य

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरनगर में आयोजित मोटापा रोग निवारण शिविर के तीसरे दिन, योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह ने नियमित दिनचर्या को उत्तम स्वास्थ्य का रहस्य बताया। उन्होंने सुबह उठकर योग और संतुलित आहार की महत्ता पर जोर दिया। शिविर में विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में साधक शामिल हुए।

नियमित योग करने वाले रहते हैं सदैव स्वस्थ : योगाचार्य

मुजफ्फरनगर भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय मोटापा रोग निवारण शिविर के तीसरे दिन प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने नियमित दिनचर्या को उत्तम स्वास्थ्य की कुंजी बताया। उन्होंने कहा कि ब्रह्म मुहूर्त में उठकर उषापान, ईश्वर उपासना और नियमित योग करने वाले सदैव स्वस्थ रहते हैं।उन्होंने नियत समय पर भोजन करने, चबाकर खाने, भूख से कम खाने, सप्ताह में एक दिन उपवास रखने और फास्ट फूड व गरिष्ठ भोजन का त्याग करने की अपील की। योगाचार्य ने बताया कि रोजाना 24 घंटे में से केवल एक घंटा योग को देकर हम शारीरिक व मानसिक रोगों से बच सकते हैं, क्योंकि इससे शरीर में वात, पित्त और कफ संतुलित रहते हैं।

शिविर की शुरुआत आचार्य रामकिशन सुमन ने ओम ध्वनि व गायत्री मंत्र से की। जिला मंत्री राजीव रघुवंशी ने सूक्ष्म क्रियाएं और योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह ने कमर चक्रासन, वज्रासन व मंडूकासन आदि कराए। जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने सर्पासन, पवनमुक्तासन व कपालभाति प्राणायाम कराया। इस अवसर पर डॉ. जीत सिंह तोमर, रतन सिंह, रामकुमार राठी, कविंद्र बालियान और नीरज बंसल सहित भारी संख्या में साधक उपस्थित रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।