एनसीसी शिविर में कैडेट्स ने सीखा योग और प्राणायाम

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर में एक विशेष योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एनसीसी कैडेट्स को योगाभ्यास, आसन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। डॉ. रिम्पल चौधरी ने युवाओं के स्वास्थ्य पर जोर देते हुए संतुलित आहार और योग को अपनाने की प्रेरणा दी। कुल 450 कैडेट्स ने शिविर का लाभ उठाया।

एनसीसी शिविर में कैडेट्स ने सीखा योग और प्राणायाम

मुजफ्फरनगर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. इसमपाल के निर्देश पर पटेल नगर की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रिम्पल चौधरी के नेतृत्व में बुधवार को एक विशेष योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगा। डीएवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में चल रहे 82 बटालियन के वार्षिक एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के दौरान इसमें मुख्य योग प्रशिक्षक रवि कुमार और पूनम वर्मा द्वारा उपस्थित एनसीसी कैडेट्स को योगाभ्यास, आसन व प्राणायाम का गहन अभ्यास कराया। शिविर में योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न आसनों के शारीरिक व मानसिक लाभ बताते हुए कैडेट्स को दैनिक जीवन में एकाग्रता बढ़ाने के व्यावहारिक उपाय सिखाए।

शिविर में युवाओं का स्वास्थ्य

इस अवसर पर उपस्थित एनसीसी कैडेट्स को प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रिम्पल चौधरी ने देश के भविष्य और युवाओं के उत्तम स्वास्थ्य पर जोर दिया। उन्होंने सभी कैडेट्स को संतुलित आहार-विहार, ऋतुचर्या और नियमित दिनचर्या के महत्व के विषय में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत रहने और शारीरिक दक्षता बढ़ाने के लिए दैनिक जीवन में योग व आयुर्वेद को अनिवार्य रूप से अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन में 82 बटालियन के कर्नल प्रवीण भाल सहित अन्य सैन्य अधिकारियों का बेहद सराहनीय और अनुकरणीय योगदान रहा। इस भव्य योग सत्र में कुल लाभार्थी एनसीसी कैडेट्स की संख्या 450 दर्ज की गई। शिविर के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री अयूब भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने भी कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया।

Voice of UP

-

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस शिविर का आयोजन किसके द्वारा किया गया था?
यह शिविर मुजफ्फरनगर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. इसमपाल के निर्देश पर आयोजित किया गया था।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।