ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगरयज्ञ भारतीय संस्कृति की बहुमूल्य देन हैं : आर्य

यज्ञ भारतीय संस्कृति की बहुमूल्य देन हैं : आर्य

फोटो-9 मुजफ्फरनगर। संवाददाता। ग्रीन लैंड माडर्न जूहाई स्कूल में आयोजित नि:शुल्क योग शिविर में प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति की बहुमूल्य देन हैं ।...

यज्ञ भारतीय संस्कृति की बहुमूल्य देन हैं : आर्य
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फर नगरSun, 20 Sep 2020 06:01 PM
ऐप पर पढ़ें

फोटो-9 मुजफ्फरनगर। संवाददाता। ग्रीन लैंड माडर्न जूहाई स्कूल में आयोजित नि:शुल्क योग शिविर में प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति की बहुमूल्य देन हैं । आज अमेरिका जैसे देशों में भी यज्ञ को महत्व दिया जा रहा है। यज्ञ विश्व ब्रह्मांड की नाभि है। यज्ञ समष्टि जगत का पालन करता है ।

रविवार को आयोजित शिविर में उन्होंने कहा कि यज्ञ से मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य की अभिवृद्धि के साथ शारीरिक रोगों के निवारण में भी असाधारण सफलता मिलती है। स्वास्थ्य संवर्धन की यह उपचार प्र्त्रिरया इतनी सरल और उपयोगी है कि इसके आधार पर मारक और पोषक दोनों ही तत्वों को शरीर के विभिन्न अंग-अवयवों में आसानी से पहुंचाया जा सकता है। विभिन्न औषधीय वनस्पतियों, पोषक तत्वों की हवि से हर कोई व्यक्ति बल, पोषण एवं रोग निरोधक शक्ति प्राप्त कर सकता है तथा आगत व अनागत रोगों से बचकर दीर्घायु प्राप्त कर सकता है। इसका प्रमुख कारण यह है कि यज्ञीय ऊर्जा के साथ सूक्ष्मीभूत हुए औषधीय व पोषक तत्व सांस के साथ सीधे रस-रक्त में शीघ्रता से मिल जाते हैं और जैवकोशिकाओ को प्रभावित कर शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता की वृद्धि एवं जीवनी शक्ति का विकास असाधारण रूप से करते है। इसके प्रभाव से मन मस्तिष्क से सम्बधित सिर दर्द, आधासीसी,अनिन्द्रा,सनक,पागलपन, उन्माद आदि एवं नासिका, गला, फेफड़ों आदि से सम्बधित सर्दी, जुकाम, खांसी, दमा, ब्रौंकाइटिस, टीबी व बुखार आदि रोगों में देखते ही देखते लाभ पहुंचता है। क्षेत्रीय प्रधान राजसिह पुण्डीर, योग शिक्षक यज्ञ दत्त आर्य, वीरसिंह, राजपाल, राजीव रघुवंशी, कुलदीप अरोरा, अमित कुमार, सत्यवीर पंवार, राज किशोर, यशपाल, केंद्र प्रमुख रजनी मलिक, मुनेश मान, मंजु, दामिनी आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें