Muzaffarnagar News: सौरम महिला कबड्डी खिलाड़ियों की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

Muzaffarnagar News: सोरम गांव स्थित वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित महिला कबड्डी प्रतियोगिता में सोरम, गुज्जरहेडी और कविता क्लब काकड़ा की टीमों ने भाग लिया। सोरम टीम ने पहले स्थान पर रहकर गांव का नाम रोशन किया, जबकि गुज्जरहेडी और कविता क्लब काकड़ा ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया।

Muzaffarnagar News: सौरम महिला कबड्डी खिलाड़ियों की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

Muzaffarnagar News: शाहपुर गांव सोरम में आयोजित महिला कबड्डी प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों की अलग अलग टीमों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी अपनी टीमों को जीतने के लिए महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए अलग अलग स्थान प्राप्त किए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सोरम कबड्डी टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।गांव सोरम में स्थित वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में रविवार को आयोजित महिला कबड्डी प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों की टीम ने कबड्डी प्रतियोगिता में सोरम कबड्डी टीम, गुज्जरहेडी टीम, कविता क्लब काकड़ा समेत तीनों टीमों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर दमदार प्रदर्शन किया। इस दौरान तीनों टीमों की महिला खिलाड़ियों ने अपनी अपनी टीमों को जीतने के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया, जिसके चलते कबड्डी प्रतियोगिता में सोरम कबड्डी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए अपने गांव का नाम रोशन किया।

वहीं दूसरा स्थान पर गुज्जरहेडी की टीम व तीसरा स्थान कविता क्लब काकड़ा ने प्राप्त किया। इस दौरान विजेता टीम को सम्मानित किया। अन्य टीमों के खिलाड़ियों को भी उनके जबरदस्त प्रदर्शन की सराहना कर सम्मानित किया। इस दौरान भूपेंद्र सिंह, जितेंद्र प्रमुख गोयला, सोनू काबा गोयला, मास्टर रामपाल, डा. लोकेंद्र बालियान, देशपाल, चंद्रवीर सिंह, विकास भाकियू, अनिल काकड़ा, राकेश भभीसा, अन्नू काकड़ा, गौरव आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsमुजफ्फर नगरMuzaffarnagar News: सौरम महिला कबड्डी खिलाड़ियों की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया