नारी का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान : कपिलदेव अग्रवालनारी का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान : कपिलदेव अग्रवाल

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरनगर में नारी शक्ति वन्दन अधिनियम संशोधन के विरोध में डा. श्वेता कौशिक के नेतृत्व में मातृ-शक्ति ने पदयात्रा निकाली। महिलाएं कांग्रेस और सपा के खिलाफ नारेबाजी कर रही थीं। डा. श्वेता ने कहा कि यह अपमान है और महिलाओं को अधिकार और सम्मान चाहिए। पदयात्रा का शुभारंभ मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया।

नारी का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान : कपिलदेव अग्रवालनारी का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान : कपिलदेव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर नारी शक्ति वन्दन अधिनियम संशोधन के प्रस्तावों का विरोध करने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष डा. श्वेता कौशिक के नेतृत्व में मातृ-शक्ति के द्वारा जनाक्रोश महिला पदयात्रा श्यामा शयाम मन्दिर गांधी नगर से निकाली गयी, जिसमें सैकडों की संख्या में नारी शक्ति शामिल रहीं।पदयात्रा में डा. श्वेता कौशिक के नेतृत्व में महिलाएं कांग्रेस व सपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डा. श्वेता ने कहा कि विपक्ष द्वारा संशोधन का विरोध कर पूर्ण भारत मातृशक्ति का अपमान किया है। जिसका समय आने पर करारा जवाब दिया जायेगा। महिलाओं ने कहा कि वन्दन नहीं अधिकार चाहिए, महिलाओं को सम्मान चाहिए। इस पद-यात्रा का शुभारम्भ उप्र के कौशल विकास मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया।

इस दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल की धर्मपत्नि अनु अग्रवाल भी साथ ही रहीं। जनाक्रोश पदयात्रा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर , मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा पूजा सैनी , कूकडा मंडल अध्यक्ष अमित शास्त्री, सभासद प्रशान्त गौतम , नवनीत गुप्ता, अमित भारद्वाज, कमल पाल, अनुज कुमार, युवा मोर्चा महामंत्री रजत त्यागी, मंडल महामंत्री सुशील गोयल, मंडल उपाध्यक्ष देवेन्द्र गौतम के अलावा विशाल गर्ग , मीरा शर्मा , नीति अग्रवाल , कुसुम देशवाल , सुशील राठी , वसुधा शर्मा , गीता शर्मा आदि उपस्थित रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।