
दशमेश में महिला इंस्पिरेशन स्पोर्ट्स फेस्टिवल का आयोजन
Muzaffar-nagar News - रामराज के दशमेश पब्लिक स्कूल में महिला इंस्पिरेशन स्पोर्ट्स फेस्टिवल धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि रीता शर्मा और अन्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया और विजेताओं को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। स्कूल के सभी स्टाफ का सहयोग इस आयोजन में रहा।
रामराज के दशमेश पब्लिक स्कूल में महिला इंस्पिरेशन स्पोर्ट्स फेस्टिवल अत्यंत हर्षोल्लास, ऊर्जा और खेल भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेता बच्चों को स्कूल प्रबंधन द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। दशमेश पब्लिक स्कूल में आयोजित महिला इंस्पिरेशन स्पोर्ट्स फेस्टिवल कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रीता शर्मा, नरेंद्र कौर सहोता, सुनीता आहूजा तथा विद्यालय की डायरेक्टर सिम्मी सहोता द्वारा मशाल प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया जिसके पश्चात ध्वजारोहण, गुब्बारों का विमोचन एवं मार्च पास्ट का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कक्षा नर्सरी एलकेजी यूकेजी के बच्चों की 50 मीटर रेस ,बैलून रेस,रैबिट रेस, कप और बाल रेस कराई गईl कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों ने मार्शल आर्ट्स, आत्मरक्षार्थ लाठी प्रदर्शन,डंबल पीटी,योग प्रदर्शन, ब्लाइंड रेस, मार्च पास्ट, बैडमिंटन ,कबड्डी, शॉट पुट ,लॉन्ग जंप, टग ऑफ़ वार आदि खेलों में भाग लिया।
इसके साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आमिर खान ,कोऑर्डिनेटर स्वाति अरोड़ा ,मनजोत कौर ,हर्षिका अरोड़ा ,धनवीर सिंह, प्रशांत कुमार ,विजय कुमार, अशोक कुमार, निखिल आर्य, अवतार देशवाल, सूरज जैन, अनिकेत राणा, दीप्ति शर्मा, नेहा देओल, कोमल गुरजीत कौर ,ज्योति ,खुशबू ,हरप्रीत चरणजीत कौर,अमृतपाल कौर मोनिका, रेनू, लक्ष्मी, रीता ,प्रभजोत कौर आदि समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




