महिला अधिवक्ता ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन महिला अधिवक्ता ने चैंबर में जहरीले पदार्थ का सेवन किया

Apr 08, 2026 12:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर में एक महिला अधिवक्ता पूजा ने कचहरी परिसर में चैंबर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्राइवेट अस्पताल में रेफर किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि उसके स्वास्थ्य में सुधार होने पर बयान दर्ज किए जाएंगे।

महिला अधिवक्ता ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन  महिला अधिवक्ता ने चैंबर में जहरीले पदार्थ का सेवन किया

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में कचहरी परिसर में एक महिला अधिवक्ता ने चैंबर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर दिया। हालत बिगड़ने पर महिला अधिवक्ता को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया है। परिवार के लोग उसे प्राइवेट अस्पताल में ले गए है। थाना सिविल लाइन प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि गांव सिमली निवासी पूजा कचहरी में प्रैक्टिस करती है। मंगलवार को महिला अधिवक्ता ने चैंबर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर अन्य अधिवक्ताओं ने पुलिस को जानकारी दी। उसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी का कहना कि महिला अधिवक्ता का उपचार प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। हालत में सुधार आने पर बयान दर्ज किए जाएगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।