ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगरहादसे में महिला की मौत, पति गंभीर घायल

हादसे में महिला की मौत, पति गंभीर घायल

शहर कोतवाली क्षेत्र में मलीरा कट के पास से तेज गति से आयी बुलेरो ने दम्पति को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गयी, जबकि उसका पति गंभीर घायल...

हादसे में महिला की मौत, पति गंभीर घायल
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फर नगरMon, 26 Jul 2021 08:01 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर कोतवाली क्षेत्र में मलीरा कट के पास से तेज गति से आई गाड़ी ने दम्पति को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गयी, जबकि उसका पति गंभीर घायल हो गया।

गांव कछौली निवासी राजकली व उसका पति सुरेन्द्र सिंह सोमवार को घर से शिवचौक मन्दिर पर जल चढ़ाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में रोहाना क्षेत्र में मलीरा कट के पास तेज गति से आयी बुलेरो ने दम्पति को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गयी। उसके पति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने महिला के बेटे की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें