महिला पर चाकू से हमला, गंभीर घायल
महिला पर चाकू से हमला, गंभीर घायल

कोतवाली क्षेत्र के भूड़ पर एक महिला पर ससुराल वालों से चाकू से हमला कर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़िता ने पुलिस में तहरीर देते हुए हमलावरों के विरूद्व कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल महिला का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया है।
फलावदा निवासी रिहाना की शादी इस्लामबाद भूड निवासी वसीम के साथ हुई थी। सोमवार को रिहाना घायल अवस्था में कोतवाली पहुंची। कोतवाल को बताया कि रविवार को ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर चाकु से हमला किया। पिछले कई दिनों से ससुराल वाले मारपीट कर रहे हैं। आरोप है कि मारपीट के बाद ससुराल वाले कमरे में बंद कर देते हैं। घायल अवस्था में महिला घंटो दर्द से तडपती रही लेकिन पुलिस वालों ने उसकी सुनवाई नहीं की। घंटो बाद महिला का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया।
