घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Muzaffar-nagar News - गांव भेडाहेड़ी में आरोपियों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर एक महिला को घायल कर दिया. पीड़ित पक्ष ने तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग

गांव भेडाहेड़ी में आरोपियों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर एक महिला को घायल कर दिया. पीड़ित पक्ष ने तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव भेडाहेड़ी निवासी सौरभ ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि वह ड्राइवर है और रोजाना सुबह काम पर बाहर चला जाता है। घर पर उसकी पत्नी दीपा, तीन बच्चे और माता सरोज रहते हैं। आरोप है कि बीते 19 फरवरी की दोपहर जब घर पर केवल उसकी पत्नी मौजूद थी, तभी गांव का विपिन घर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए उसे परेशान करने लगा।
शोर मचाने पर वह जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। पीड़ित के अनुसार, उसी दिन शाम विपिन, आकांक्षा और घसीटू उर्फ घनश्याम घर में घुस आए और उसकी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि घसीटू उर्फ घनश्याम और विपिन ने ईंटों से महिला के नाक और मुंह पर वार किए, जिससे उसकी नाक की हड्डी और जबड़ा टूट गया। शोर सुनकर आये पड़ोसियों ने उसकी जान बचाई।घायल महिला को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया।जहां से हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया।जहां उसका का उपचार जारी है।पीड़ित की शिकायत पर संज्ञान लेकर पुलिस आरोपी विपिन,आकांक्षा घसीटू उर्फ़ घनश्याम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



