प्रेमी संग फरार हुई दो बच्चों की मां

Apr 08, 2026 12:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - गांव लुहसाना की अन्नु देवी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई, अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर। उसने 2.5 लाख रुपये और जेवरात भी साथ ले लिए। पति विशाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रेमी संग फरार हुई दो बच्चों की मां

बुढ़ाना। गांव लुहसाना से एक महिला अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला अपने साथ लाखों की नगदी व जेवरात भी ले गई है। पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। गांव लुहसाना निवासी विशाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि उसकी शादी अन्नु देवी निवासी गांव बापोली (हरियाणा) के साथ करीब 5 वर्ष पहले हुई थी। उसके 2 बच्चे, जिनकी उम्र करीब 2 वर्ष और 9 महीने है। दोनों बच्चे उसके पास घर पर है। 2 अप्रैल की रात्रि करीब 11 बजे उसकी 25 वर्षीय पत्नी अन्नु देवी को नितीश व उसके दो साथी बहला फुसलाकर ले गए है।

अन्नु घर से 2.5 लाख रुपये और जेवरात भी साथ ले गई। विशाल ने पुलिस से पत्नी को बरामद करने की मांग की। पुलिस तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।