Muzaffarnagar News: गीता पाठ परिवार के सदस्य हुए सम्मानित

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

Muzaffarnagar News: श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा दक्षिणी सिविल लाइन्स में साप्ताहिक गीतापाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देवराज पंवार ने पूजा-अर्चना की और भगवताचार्य पं. होती लाल शर्मा ने गीता का महत्व समझाया। श्रद्धालुओं ने भजनों पर आनंद उठाया। कार्यक्रम का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Muzaffarnagar News: गीता पाठ परिवार के सदस्य हुए सम्मानित

Muzaffarnagar News: श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के तत्वावधान में दक्षिणी सिविल लाइन्स में समाजसेवी देवराज पंवार के सौजन्य से और भगवताचार्य पं. होती लाल शर्मा के सानिध्य में साप्ताहिक गीतापाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंवार परिवार द्वारा दीप प्रज्वलन व पूजन से हुई। इसके बाद सचिव अतुल कुमार गर्ग ने गणेश स्तुति, माँ शारदा वन्दना और अष्टादश श्लोकी गीतापाठ श्रद्धाभाव से कराया। पं. होती लाल शर्मा ने जीवन में गीता का महत्व समझाया। इस दौरान रामबीर सिंह ने महाराज के संदेश पुरुषार्थी और परमार्थी बनें, प्रमादी और स्वार्थी नहीं को प्रेरणास्रोत बताया। सुभाष गर्ग, विमल प्रताप और अजय गर्ग के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।

घर-घर गीता, हर घर गीता अभियान के तहत समाज कल्याण के इस सार्थक प्रयास के लिए देवराज पंवार ने सभी सदस्यों को पटका पहनाकर और राधा-कृष्ण का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। आरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। गीतापाठ में अतुल गर्ग, रामबीर सिंह, देवराज पंवार, उदितराज पंवार,सुभाष गर्ग, अजय गर्ग, महेंद्र रावत,विमल प्रताप,अशोक कुमार गुप्ता, इंजी लोकेश चंद्रा, सुशीला अग्रवाल पूर्व विधायक, विपिन गुप्ता, सनसबीर बालियान, सोनिया रीता, राजबाला, रेणुका जैमिनी, नारायण भारद्वाज, ईश्वरचंद, भावना, अनिल, अशोक गुप्ता, बोहरणलाल, सीताराम, उर्मिला, संजीव वर्मा, होती लाल शर्मा, राजेश वर्मा, हरिरटन शर्मा, बालकराम, अमरीश पालीवाल, जगपाल आदि तथा संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।