रुकनपुर गांव में डीजे पर बारातियों में जमकर मारपीट, चार घायल
खतौली के रुकनपुर गांव में डीजे पर नाचते समय बारातियों के बीच विवाद हो गया, जिसके परिणामस्वरूप चार लोग घायल हो गए। दूल्हे के चचेरे भाई ने हमलावरों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

खतौली। कोतवाली क्षेत्र के रुकनपुर गांव में डीजे पर नाचने के दौरान बारातियों में आपस में गाली गलौज के बाद जमकर मारपीट हुई, जिसमें चार लोग घायल हुए। दूल्हे के चचेरे भाई की ओर से कोतवाली में हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालाकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 26 अप्रैल को थाना सिखेड़ा क्षेत्र के बेहड़ा अस्सा गांव निवासी प्रवेश पुत्र सुनील की बारात खतौली थाना क्षेत्र के रुकनपुर गांव में आई थी। चढ़त के दौरान डीजे पर बारातियों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसमें बरातियों में आपस में गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई।
बारात में भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मारपीट में चार बाराती घायल हो गए, जिनका उपचार अस्पताल में कराया गया। दूल्हे के चचेरे भाई अमन ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि डीजे पर खेडी के रहने वाले मोहित और छोटू भी आए हुए थे। नाचने के दौरान इनसे विवाद हुआ तो इन्होंने अपने तीन-चार साथियों को बुला लिया, उसके बाद बारात में मारपीट हुई। मारपीट में अर्जुन, विशाल, विक्रांत, बबलू और अमन घायल हुए। अमन की तहरीर पर पुलिस ने नरेंद्र और छोटू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पूरे घटना करम का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


