Muzaffarnagar News: कवाल से काटका मार्ग जलमग्न, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Muzaffarnagar News: कवाल गांव में बारिश का पानी भरा हुआ है, जो बरसाती नाले की सफाई न होने के कारण है। ग्रामीणों ने विधायक और सांसद पर अनदेखी का आरोप लगाया है, तथा प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी देने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने पानी की निकासी की मांग की है।
Muzaffarnagar News: तहसील क्षेत्र के गांव कवाल से काटका को जाने वाले मार्ग पर बारिश का पानी भरा हुआ है। जिसका मुख्य कारण बरसाती नाले की सफाई न होना बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक एवं सांसद पर जहां अनदेखी करने का आरोप लगाया है वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने वीडियो वायरल करते हुए यह भी आरोप लगाया है कि स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को ग्रामीणों द्वारा कई बार अवगत कराया जा चुका है प्रशासनिक अधिकारी भी गांव में नहीं पहुंच पा रहे हैं जबकि क्षेत्रीय लेखपाल एवं ग्राम सचिव दोनों को ग्रामीणों ने मौके की वीडियो बनाते हुए सभी अधिकारियों को भी भेज दी है। हालांकि वीडियो वायरल की हिंदुस्तान पुष्टि नहीं करता है। मंगलवार को ग्रामीण पवन कुमार सैनी ने अपनी फेसबुक एवं अन्य ग्रामीणों ने भी इंस्टाग्राम एवं अन्य माध्यम से वीडियो को वायरल करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों पर अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों की समस्याएं
ग्रामीणों द्वारा जानसठ तहसील दिवस में पहुंचकर अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर पानी की निकासी कराए जाने की मांग की है ग्रामीणों का आरोप है कि बरसात के पानी की निकासी का जो नाला है वह पूरी तरह से अटा हुआ है प्रदर्शन करने वालों में सुरेश सैनी, पवन सैनी, कृष्ण गोपाल सैनी, सोमपाल सैनी, विनोद सैनी, रोहतास, मांगेराम, रिशिपाल, कल्लू, भानु ,बाबूराम ,महेंद्र ने बताया कि पास में ही दलित बस्ती में भी बरसात का पानी घुस गया है ग्रामीणों का घरों के बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।
जल निकासी का संकट
2 किलोमीटर के क्षेत्र में करीब 2 फुट पानी
ग्रामीणों का कहना है कि करीब 2 किलोमीटर जंगल का ऐसा क्षेत्र है जिसमें दो दिनों से करीब 2 फीट पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों को पशुओं के लिए हरे चारे का भी संकट गहरा गया है। वहीं कवाल से कटका आना जाना भी मुश्किल हो गया है。


