Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsVoter List Mapping Issues Over 112 000 Voters at Risk of Removal in 6 Assembly Constituencies
सावधान! दस्तावेज दे दें, वरना वोटर नहीं बन पाएंगे

सावधान! दस्तावेज दे दें, वरना वोटर नहीं बन पाएंगे

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - यदि वोटरों का नाम 2003 के वोटर लिस्ट से मैप नहीं होता है, तो एक लाख 12 हजार वोटरों को हटाया जाएगा। जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में यह समस्या है। दस्तावेज़ की कमी के कारण कई मतदाता वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हो पाएंगे। अधिकारियों द्वारा समाधान के लिए कैंप और शिविर लगाए गए हैं।

Jan 30, 2026 06:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

इस बार यदि वोटरों का नाम वर्ष 2003 के वोटर लिस्ट से मैपिंग नहीं होती है तो कई वोटरों को नाम लिस्ट से हटा दिए जाएंगे। इसकी गठनता से जांच पड़ताल चल रही है। जिले के सभी छह विस क्षेत्र में ऐसे करीब एक लाख 12 हजार वोटरों को नोटिस जारी किया गया है। रोजाना गन्ना विभाग के शोध संस्थान और विकास भवन में वोटरों की भीड़ लगी रहती है। ये सभी अपने-अपने वोट सही कराने में लगे हुए हैं। जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्र में कुल वोटरों की संख्या 17 लाख 68 हजार है। इनमें से करीब एक लाख 12 हजार वोटरों का वर्ष 2003 के वोटर लिस्ट के हिसाब से मैपिंग नहीं हो पाई है।

ऐसे में पिछले कई दिनों से मैपिंग का काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि बीएलओ से लेकर ईआरके तक लोगों से दस्तावेज मांग रहे हैं। जिनके दस्तावेज नहीं मिल पाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हो पाएगा। कई मतदाताओं के नाम सूची में हैं लेकिन उनका 2003 का रिकार्ड न होने से मैपिंग में समस्या आ रही है। उनसे दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में इन समस्याओं का निदान के लिए जिला, तहसील एवं ब्लाक स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। रोजाना 500 से अधिक लोग इन कैंप व शिविरों में पहुंच रहे हैं और उनकी सुनवाई की जा रही है। जिससे आसानी से दस्तावेज मिलने पर उनके प्रकरणों का निस्तारण कराया जा सके। उन्होंने बताया कि जिले में 200 से अधिक स्थलों पर सुनवाई के लिए ईआरओ, एईआरओ बैठे हुए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;