
कसेरवा गांव बल्ली हटाने को लेकर दो पक्ष के बीच जमकर मारपीट
Muzaffar-nagar News - गांव कसेरवा में घर के पास बल्ली हटाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। घटना का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने मौके पर...
थाना क्षेत्र गांव कसेरवा में घर के पास खड़ी बल्ली को हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के महिलाओं व लोगों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस घटना का सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो गया। घटना की सूचना पर गोयला पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक चौधरी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली । पुलिस ने मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना क्षेत्र के गांव कसेरवा निवासी यूसुफ के मकान के पास बल्ली लगी हुई थी , इस दौरान गांव के ही मुनसीब ने बल्ली हटाने को कहा इसी बीच दोनों के बीच कहासुनी हो पड़ी और देखते ही देखते दोनों पक्षों के अन्य लोग भी मौके पर आ गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट वह लाठी डंडे चल पड़े इस दौरान दोनों और से महिलाएं भी आमने सामने आ गई और जमकर मारपीट होने लगी इस दौरान मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया घटना की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर दोनों पक्षों के लोगो को हिरासत में ले लिया इस दौरान पुलिस ने दो युवकों को जेल भेज दिया हे


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




