Muzaffarnagar News: लाठी डंडे व धारदार हथियारों से मारपीट

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

Muzaffarnagar News: गांव कासमपुर में एक मामूली कहासुनी के चलते दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। हमले में मुरसलीन और उसकी माता घायल हो गए। पुलिस ने घटना के पांच दिन बाद क्रांस केस दर्ज किया। हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया।

Muzaffarnagar News: लाठी डंडे व धारदार हथियारों से मारपीट

Muzaffarnagar News: छपार। गांव कासमपुर में दो पक्षों में मामूली कहासुनी के चलते लाठी डंडे व धारदार हथियारों से मारपीट हो गई थी। पुलिस ने घटना के पांच दिनों बाद क्रांस केस दर्ज किया है। क्षेत्र के गांव कासमपुर निवासी मुरसलीन पुत्र मंजूर हसन ने घटना के सम्बंध में क्रांस केस दर्ज कराया है, जिसमें उसने बताया कि बीते 10 अगस्त को वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था, तभी पडोस के ही शमशेर, गुलशेर, इस्तकार व इसरार पुत्रगण शहीद तथा अयान पुत्र इसरार, मोहसिन पुत्र इस्तकार ने दुकान में घुसकर गालीगलौच करते हुए लाठी डंडे व धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

जिसमें मुरसलीन व उसकी माता को लहूलूहान कर दिया। आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष मोहित ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।