फुलत गांव में बारात से लौटे ग्रामीणों में मारपीट,महिलाओं से अभद्रता का आरोप
Muzaffar-nagar News - रतनपुरी थाना क्षेत्र के फुलत गांव में एक शादी के बाद गाली-गलौज के बाद मारपीट हुई। एक पक्ष ने महिलाओं के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास किया।

रतनपुरी थाना क्षेत्र के फुलत गांव में बारात से गांव वापस लौटने पर ग्रामीणों में गाली-गलौज के बाद जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने दूसरे पर महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है। जिस पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। रविवार को गांव फुलत निवासी शहजाद के लड़के की बारात लावड गई थी। बताया कि बारात में गई बरातियों में नाचने को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ गया कि दोनों में मारपीट शुरू हो गई। बारात में आए लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर मामला शांत कराया।
उस दौरान तो विवाद थम गया लेकिन बारात के बाद जब घर वापस लौट रहे थे तो कुछ युवकों ने गाडी को गांव के बाहर ही रूकवा लिया। जिस युवक के साथ मारपीट हुई थी उसके दोस्तों ने गाली-गलौज करने वाले लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान गाड़ी में अफरातफरी मच गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान कुछ महिलाओं ने विरोध किया तो उनको भी पीटा। एक महिला ने कानों के कुंडल छीनने का आरोप भी लगाया है। मारपीट की सूचना पर पुलिस भी गांव में पहुंची थी। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद पीड़ित को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच पुलिस समझौते के प्रयास में लगी रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


