Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsVillage Secretaries Submit Memorandum to Chief Minister Against Online Attendance Order
मांगों को लेकर ग्राम सचिवो ने दिया बीडीओ  को ज्ञापन

मांगों को लेकर ग्राम सचिवो ने दिया बीडीओ को ज्ञापन

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - शुक्रवार को ग्राम प्रधान सचिवों ने मुख्यमंत्री के नाम विकासखंड अधिकारी को आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया। उन्होंने ऑनलाइन उपस्थिति के आदेश का विरोध किया, कहा कि ग्राम सचिवों को ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने के लिए उचित दिशा-निर्देश दिए जाएं। ज्ञापन में 29 योजनाओं पर सचिवों की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया गया।

Dec 05, 2025 11:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

शुक्रवार को विकासखंड कार्यालय में ग्राम प्रधान सचिव ने मुख्यमंत्री के नाम विकासखंड अधिकारी को आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया। पिछले दिनों शासन में ग्राम पंचायत सचिवों के लिए एक आदेश जारी किया था, जिसमें सभी को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के अलावा अन्य कार्यों के कराए जाने की दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी को लेकर ग्राम पंचायत सचिवों ने शुक्रवार को विकासखंड अधिकारी ज्योति चावला को मुख्यमंत्री के नाम विज्ञापन दिया जिसमें बताया गया कि शासन ने जो ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के आदेश दिए है वह पूरी तरह से गलत है। ग्राम सचिवो को अधिकतर ग्रामीण क्षेत्र में होते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एक ग्राम सचिव पर 5 से 6 गांव आते हैं जिनमें वह सुबह ही निकल जाते हैं और अपने ड्यूटी में लग जाते हैं। ग्राम सचिव सरकार की 29 से अधिक योजनाओं के बारे में काम कर रहे हैं। उनका कहना था कि जिस तरह से ग्राम सचिवों के लिए सरकार ने दिशा निर्देश दिए हैं इस तरह से गांव देहात में कार्य करने वाले हर कर्मचारी अधिकारी के लिए भी ऑनलाइन उपस्थिति की प्रक्रिया शुरू की जाए। ज्ञापन देने वालों में उदयवीर सिंह, अरुण कुमार, सलमान, नवतेज, दीपक शर्मा, संजीव कुमार, नीरज, पंकज, अनुपम, रामकुमार, विकास कुमार, सूची तक पुंडीर, दीप्ति खतियान, राधा, सत्यजीत, विकास सैनी, अरुण, खुर्शीद आदि ग्राम पंचायत सचिव मौजूद रहे।