Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsVillage Outrage Over Leaking House Slab Accusations of Fake Cement
नवनिर्मित लेंटर के टपकने पर लगाया नकली सीमेंट का आरोप

नवनिर्मित लेंटर के टपकने पर लगाया नकली सीमेंट का आरोप

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - अथाई गांव में एक नए मकान का लेंटर टपकने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। उन्होंने टेक्नीशियन और एजेंसी पर नकली सीमेंट देने का आरोप लगाया। पीड़ित किसान सन्नी राणा ने बताया कि उसने अल्ट्राटेक सीमेंट का उपयोग किया था। ग्रामीणों ने नुकसान की भरपाई की मांग की और प्रशासन से कार्रवाई की अपील की।

Jan 28, 2026 11:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

अथाई गांव मे नव निर्मित मकान का लेंटर टपकने पर हंगामा खड़ा हो गया ग्रामीणों ने नकली सीमेंट देने का आरोप लगाते हुए टेक्नीशियन व एजेंसी धारक को खरी खोटी सुनाई तथा तुरंत मकान की लागत देने की मांग की। साथ ही प्रशासन से नकली सीमेंट बेचने वालो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भोपा थाना क्षेत्र के गांव निवासी किसान सन्नी राणा ने बताया की बीते 1 जनवरी को मकान मे लगभग 450 फ़ीट छत पर लेंटर डाला है।सन्नी राणा ने बताया की उसने लिंटर आदि कार्य मे अल्ट्राटेक नामक सीमेंट का उपयोग किया।जो उसने भोपा स्थित एक दूकान से खरीदा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोप है कि हाल में हुई बारिश के कारण उसके लेंटर से पानी टपकने लगा है। पीड़ित को लेंटर गिरने की चिंता सताने लगी हैं। बुधवार को पीड़ित ने इसकी सूचना अल्ट्राटेक कंपनी के अधिकारियों व डिस्ट्रीब्यूटर को दी। मौके पर पहुंचे कंपनी के रजनीश कुमार तथा सीमेंट विक्रेता विक्रांत से शिकायत कर सीमेंट के खाली बोरो पर हुई छपाई मे अंतर बताते हुए नकली सीमेंट बेंचने के गंभीर आरोप लगाये वहीं भारी संख्या मे ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठे हो गये ग्राम प्रधान रविंद्र कुमार व ग्रामीण मदनपाल, संजय राणा,उदल सिंह, राजेंद्र सिंह,नरेंद्र,यशपाल ठाकुर, राजकुमार, देवीलाल,रविंदर कैप्टन,राजीव छुर्र आदि ने नकली सीमेंट होने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि पीड़ित के हुए नुकसान की भरपाई कंपनी को करनी चाहिए। इसे लेकर घंटों तक हंगामा रहा। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुची और अल्ट्राटेक कंपनी के टेक्निशियन और ग्रामीणों को थाने आने की बात कही। देर शाम तक दोनों पक्षों के लोग थाने पर मौजूद थे।