जरूरतमंद परिवारों को दी 2.20 लाख की आर्थिक मदद
Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर में वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन ने दो वैश्य परिवारों को 2.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। हरिद्वार के गोयल परिवार की बेटी की सर्जरी के लिए 1.80 लाख रुपये और सिंघल परिवार के बेटे की उच्च शिक्षा हेतु 40 हजार रुपये दिए गए। इस कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मुजफ्फरनगर। वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन के मुजफ्फरनगर चैप्टर ने समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए दो वैश्य परिवारों को 2.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। जानसठ रोड स्थित वर्धमान हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने हरिद्वार के गोयल परिवार की बेटी की गंभीर सर्जरी के लिए 1.80 लाख रुपये और शहर के सिंघल परिवार के बेटे की उच्च शिक्षा हेतु 40 हजार रुपये की सहायता राशि सौंपी। संस्था के अध्यक्ष भारत अग्रवाल, चेयरमैन पंकज अग्रवाल और नेशनल कोऑर्डिनेटर दीपक सिंघल ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य वैश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में संबल प्रदान करना है।
कार्यक्रम में सुरेंद्र अग्रवाल, प्रियंका गुप्ता सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


