जिले में 2.90 लाख पशुओं का हुआ टीकाकरण

Feb 28, 2026 11:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - पशुओं में खुरपका और मुंहपका बीमारी की रोकथाम के लिए पशु पालन विभाग द्वारा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 2.90 लाख पशुओं का टीकाकरण किया गया है और 10 मार्च तक 5.35 लाख पशुओं का टीकाकरण किया जाना है। यह अभियान 23 पशु चिकित्सा अधिकारियों की देखरेख में चल रहा है।

जिले में 2.90 लाख पशुओं का हुआ टीकाकरण

पशुओं में होने वाली खुरपका और मुंहपका बीमारी की रोकथाम के लिए पशु पालन विभाग के द्वारा टीकाकरण अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत करीब 2.90 लाख पशुओं का टीकाकरण हो चुका है। आगामी दस मार्च तक पशुपालन विभाग को करीब 5.35 लाख पशुओं का टीकाकरण करना है। यह टीकाकरण अभियान 23 पशु चिकित्सा अधिकारियों के नेतृत्व में चल रहा है। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) जैसी संक्रामक बीमारियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से सातवें चरण का टीकाकरण अभियान चल रहा है। नौ विकासखंडों के 46 पशु चिकित्सालयों के क्षेत्र में 23 पशु चिकित्सा अधिकारियों के नेतृत्व में स्टाफ की टीम सहित भ्रमण कर लगभग 5.35 लाख गौ एवं भैंस वंश के पशुओ को टीकाकरण किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पशु चिकित्सकों की टीमें पशु पालक के यहां पर टीकाकरण के लिए पहुंच रही है। यह अभियान 22 जनवरी से शुरू हुआ है, जो दस मार्च तक चलेंगा। पशु पालन विभाग के द्वारा करीब 2.90 लाख पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। समस्त पशु पालक अपने गांव में पशुओं में टीकाकरण के लिये आने वाली टीम से अपने पशुओं में टीकाकरण करा रहे है। ग्राम में टीकाकरण की तिथि की जानकारी करनी है तो अपने निकटतम पशु चिकित्सालय से जानकारी की जा सकती है। कोट खुरपका और मुंहपका बीमारी से बचाव को पशुओं का टीकाकरण अभियान चल रहा है। अभियान के दौरान अभी तक 2.90 लाख पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। यह अभियान दस मार्च तक चलेंगा। इस दौरान करीब 5.35 लाख पशुओं का टीकाकरण किया जाना है। डा. जितेन्द्र गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।