
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
Muzaffar-nagar News - उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को आयोजित हुआ। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने आरूप कुच्छल को नगर अध्यक्ष और नवीन त्यागी को महासचिव की शपथ दिलाई। व्यापार संगठन ने प्रदेश में...
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन का रविवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्यातिथि जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा आरूप कुच्छल को नगरअध्यक्ष व नवीन त्यागी को महासचिव सहित सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदेश भर में व्यापारी एकजुट हैं। प्रदेश में होने वाले महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी व्यापारी दृढ़ संकल्प है। नगर अध्यक्ष आरूप कुच्छल व महासचिव नवीन त्यागी ने संयुक्त बयान में कहा कि उद्योग व्यापार संगठन द्वारा उन्हें जो सम्मान दिया गया, वह सदा व्यापारी हितों के प्रति समर्पित रहेंगे।

इस मौके पर मुख्य संरक्षक अजय वर्मा,विपिन सिंघल, आरूप कुच्छल, नवीन त्यागी, राजेश गर्ग, अनुज सिंघल, गौरव सिंघल, अनुज गर्ग, विनोद उपाध्याय व नीरज गर्ग को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


