
सहायक अध्यापक भर्ती: दो पालियों में 23 परीक्षा केन्द्रों पर 9800 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर में 6 दिसंबर को सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें 9800 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी - पहली पाली में गणित और दूसरी पाली में हिंदी की परीक्षा होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की व्यवस्था होगी और सभी संबंधित अधिकारियों को परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।
मुजफ्फरनगर। आगामी छह दिसंबर को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा होनी है। इसके लिए जिले में प्रथम व द्वितीय पाली में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए 23 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केन्द्रों पर दोनों पालियों में 9800 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। डीएम ने सभी सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट , केंद्र व्यवस्थापक एवं सह केंद्र व्यवस्थापक को निष्पक्ष परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार में डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि जनपद में छह दिसंबर को होने वाली परीक्षा में प्रथम पाली में प्रथम 15 परीक्षा केंद्र द्वितीय पाली में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, प्रथम पाली में लगभग 7000 अभ्यर्थी पंजीकृत है और द्वितीय पाली में लगभग 2800 अभ्यार्थी पंजीकृत हैं।
प्रथम पाली में गणित विषय की परीक्षा होगी और द्वितीय पाली में हिंदी विषय की परीक्षा होगी। परीक्षा (शनिवार), को दो सत्रों में गणित विषय (प्रथम सत्र पूर्वाहन 9:00 बजे से 11:00 बजे तक) एवं द्वितीय सत्र में हिन्दी विषय (अपराह्न 03:00 बजे से 5:00 बजे तक) आयोजित होगी। डीएम उमेश मिश्रा ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट केंद्र व्यवस्थापक एवं सह केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने सभी से परीक्षा को स्वस्थ कुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम प्रशासन संजय सिंह आदि मौजूद रहे। ---- परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे रहेंगे संचालित डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए परीक्षा केंद्र पर सभी सीसीटीवी कैमरे संचालित रहे ,इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने निर्देश दिए परीक्षा केंद्रों पर जिन अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है वह अपने परीक्षा केंद्र पर समय से पूर्व नियमानुसार पहुंच जाएं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों हेतु बैठने की व्यवस्था, पेयजल, महिला शौचालय पुरूष शौचालय अलग अलग हो। सीसीटीवी, विद्युत व जेनेरेटर आदि की समुचित व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया । ------ ट्रेजरी से सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचाएंगे पेपर उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट ट्रेजरी से पेपर को लेने के पश्चात केंद्रों पर सुरक्षित तरीके से पहुंचाएंगे वहां पर केंद्र व्यवस्थापक उनको रिसीव कराके कैमरे की निगरानी में ही परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक रूम तक पहुंचाएंगे सभी केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिए कि किस प्रकार से सभी परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक होनी है जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि के रूप में श्री सुभाष सिंह ने पूरी परीक्षा प्रक्रिया को विस्तार से अवगत कराया और आशीष द्विवेदी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज बहादुरपुर ने प्रत्येक केंद्र व्यवस्था को उनकी संख्या कितने अभ्यर्थी परीक्षा देंगे आदि के बारे में बताया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




