उप्र पुलिस की टीम ने सुपर स्मैसर्स क्रिकेट टीम को हराया
Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर में आयोजित प्रथम एमएस मेमोरियल ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट में उप्र पुलिस क्रिकेट टीम ने सुपर स्मैसर्स क्रिकेट टीम को हराया। सुपर स्मैसर्स ने 106 रन बनाए, जबकि उप्र पुलिस ने 107 रन बनाकर जीत हासिल की। साहिल हसन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

मुजफ्फरनगर आईआईएमटी यूनिवर्सिटी मेरठ के मैदान पर प्रथम एमएस मेमोरियल ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट में उप्र पुलिस क्रिकेट टीम व मेरठ की सुपर स्मैसर्स क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला गया। सुपर स्मैसर्स टीम द्वारा टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 106 रन बना पाए। सुपर स्मैसर्स टीम की ओर से सोनू चौहान द्वारा सर्वाधिक 33 रन तथा गौरव कुमार द्वारा 16 रनों का योगदान दिया गया।इसके जवाब में उतरी उप्र पुलिस क्रिकेट टीम की बॉलर साहिल हसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर तीन विकेट लिए। इतना ही नहीं मुजफ्फरनगर में तैनात मुख्य आरक्षी विवेक कुमार ने 28 रन देकर 3 विकेट व मंजीत ने 21 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किये।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी उप्रपुलिस क्रिकेट टीम द्वारा 17.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाकर मैच में विजय प्राप्त की गयी। टीम की ओर से अनील सरोज द्वारा 28 रन व चेतन गहलोत द्वारा नाबाद 24 रन का योगदान दिया गया। साहिल हसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उप्र क्रिकेट टीम के खिलाडी विवेक कुमार को बैस्ट बालर व अनुज कुमार को बैस्ट फील्डर चुना गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने टूर्नामेंट की विजेता उप्र पुलिस क्रिकेट टीम को पुलिस कार्यालय में सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, उप्र पुलिस क्रिकेट टीम के कोच व पूर्व रणजी खिलाडी पुलिस उपाधीक्षक विश्वजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


