UP Government Launches Pankh Portal for Career Counseling of Over 56 000 Students पंख पोर्टल से जुड़े 56 हजार विद्यार्थी, घर बैठे ले रहे करियर काउंसलिंग, Muzaffar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsUP Government Launches Pankh Portal for Career Counseling of Over 56 000 Students

पंख पोर्टल से जुड़े 56 हजार विद्यार्थी, घर बैठे ले रहे करियर काउंसलिंग

Muzaffar-nagar News - पंख पोर्टल से जुड़े 56 हजार विद्यार्थी, घर बैठे ले रहे करियर काउंसलिंग

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरWed, 2 April 2025 06:15 PM
share Share
Follow Us on
पंख पोर्टल से जुड़े 56 हजार विद्यार्थी, घर बैठे ले रहे करियर काउंसलिंग

बेहतर शिक्षा के साथ भविष्य निर्धारण के लिए करियर काउंसलिंग की जारूरत को प्रदेश सरकार भी बखूबी समझ रही है। निजी करियर काउंसलिंग कंपनियों से बचाते हुए प्रदेश सरकार के पंख पोर्टल से जनपद के 56 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कर अपने बेहतर भविष्य निर्धारण की नीव रखी है। पंख पोर्टल में मिलने वाली करियर काउंसलिंग के लिए पोर्टल पर राजकीय विद्यालय के छह हजार और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के पचास हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। उत्तर प्रदेश सरकार का पंख पोर्टल कक्षा नौंवी से 12वीं तक छात्र-छात्राओं का करियर के प्रति गाइड करने के लिए लांच किया गया था। इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के साथ पढ़ाई के विषयों से संबंधित जानकारी देकर उन्हें करियर काउंसलिंग दी जाती है। इस पोर्टल के प्रति जागरूकता कायम करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग और राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को पंख पोर्टल के प्रति जागरूक किया, जिसके बाद विद्यार्थियों ने तेजी से पंख पोर्टल पर पंजीकरण किया है। राजकीय इंटर कालेज कम्हेडा के प्रधानाचार्य डा. रणवीर सिंह ने बताया कि जिले में 48 राजकीय विद्यालयों में छह हजार और 71 अशासकीय सहायता प्राप्त के 50 हजार छात्र-छात्राओं ने पोर्टल पर पंजीकरण किया है। पोर्टल पर पंजीकरण करने वाले सभी छात्र-छात्राओं की लागइन आईडी बनी हुई है, जिसे वह स्वयं खोलते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।