विराट हिंदू सम्मेलन में दिया हिंदू समाज की एकता पर बल
Muzaffar-nagar News - प्रेमपुरी में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर हिंदू समाज की एकता और जनसंख्या बढ़ाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने संघ के योगदान पर प्रकाश डाला और सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी हुईं और आरएसएस को सक्रिय संगठन बताया गया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में प्रेमपुरी स्थित जैन औषधालय में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में हिंदू समाज की एकता पर बल देते हुए जनसंख्या बढ़ाने और जातियों में न बंटने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान संघ के पंच परिवर्तन सहित इतिहास और उद्देश्यों पर भी विस्तृत प्रकाश डाला। सम्मेलन का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संघ के कारण ही आज हम हिंदू होने पर गर्व कर सकते हैं यदि संघ ना होता तो तिलक और जनेऊ का सम्मान नहीं बचता। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करते हुए कहा कि छुआछुत से हिंदू समाज को नुकसान हो रहा है।
यशवीर महाराज ने कहा कि धर्म के आधार पर पहले ही भारत 1947 में बंट चुका है। अब भारत केवल राम कृष्ण का देश है हिन्दू ही भारत के मूल निवासी है। जिला प्रचारक निपेंद्र ने कहा कि आरएसएस विश्व का एकमात्र ऐसा संगठन है जो 100 वर्ष बाद भी पूर्ण रूप से सक्रिय है। कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मन्दिर एवं एस एस डी पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अध्यक्षता दिनेश कौशिक व संचालन अनिल तायल एवं सीताराम ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक, मनोज गर्ग, संजय गर्ग, योगेश मित्तल, दीपक मित्तल, शलभ गर्ग, निशांत भटनागर, राजीव चंदा, सुशील प्रजापति, नरेन्द्र वर्मा, संजय मित्तल, शिवम तायल एड, डॉ अनुज पचीसिया, बीना त्यागी, कुसुम, दुलारी मित्तल, अमित तिवारी आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


