माडला गांव में रोजा इफ्तारी में सैकड़ों लोगों ने की शिरकत
Muzaffar-nagar News - ग्राम माडला में दुष्यंत कुमार द्वारा रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। दुष्यंत कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से प्यार, मोहब्बत और भाईचारे में वृद्धि होती है। इस अवसर पर देश की एकता और भाईचारे के लिए दुआ की गई।

पुरकाजी। थाना क्षेत्र के ग्राम माडला में पवित्र रमजान माह में दुष्यंत कुमार द्वारा रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन रखा गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर दुष्यंत कुमार गुर्जर ने कहा कि इस तरीके के प्रोग्राम से प्यार मोहब्बत भाईचारा बढ़ता है । रोजा इफ्तारी कार्यक्रम में देश की एकता प्यार मोहब्बत भाईचारे के लिए दुआ की गई तथा लोगों का फूल माला उसे स्वागत किया गया । इफ्तार कार्यक्रम में बिटटू माडला, संदीप डीलर, कुलदीप, सुनील शर्मा, अमित शर्मा, विक्रांत, मोहम्मद कामिल, सरताज, बाबू, नवाब अली, दिलशाद, इरशाद, अब्दुल वली, वसीम मिस्त्री मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


