
सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल
Muzaffar-nagar News - रतनपुरी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवक बाइक सवार घायल हो गए। पहले हादसे में रितिक की बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई, जबकि दूसरे में संदीप की बाइक आवारा पशु से टकराई। दोनों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें रेफर कर दिया गया।
रतनपुरी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग हुए सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर गंभीर हालत के चलते घायलों को रेफर कर दिया गया। रतनपुरी निवासी देवेन्द्र का पुत्र रितिक शुक्रवार की सुबह बाइक से खतौली की ओर आ रहा था। बडसू के समीप पहुंचने पर सामने से तेज गति से आए, अज्ञात वाहन से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया,जहां पर गंभीर हालत के चलते घायल को रेफर कर दिया गया।
दूसरी घटन में समौली निवासी दूधिया घायल हुआ। संदीप दूध बेचने का काम करता है। गुरूवार की शाम को संदीप डेयरी पर दूध देने के बाद बाइक से घर वापस लौट रहा था। सिकन्दरपुर गांव के समीप पहुंचने पर सड़क पर अचानक आए, आवारा पशु से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दूधिया गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौकै से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते घायल को रेफर कर दिया गया। दोनों घटनाओं की जानकारी पुलिस को दी गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




