ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगरमहाअभियान में 14800 लोगों को लगी प्रिकॉशन डोज

महाअभियान में 14800 लोगों को लगी प्रिकॉशन डोज

कोविड प्रिकॉशन डोज महाअभियान में टीके लगवाने के लिए रविवार को बूथों पर भीड़ उमड़ गई। इस दौरान कतार में लगकर टीकाकरण हुआ। शाम तक जिलेभर में अभियान के...

महाअभियान में 14800 लोगों को लगी प्रिकॉशन डोज
हिन्दुस्तान टीम,हापुड़Sun, 21 Aug 2022 07:25 PM
ऐप पर पढ़ें

कोविड प्रिकॉशन डोज महाअभियान में टीके लगवाने के लिए रविवार को बूथों पर भीड़ उमड़ गई। इस दौरान कतार में लगकर टीकाकरण हुआ। शाम तक जिलेभर में अभियान के तहत 14800 लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाई गई। ऑन द स्पॉट पंजीकरण के बाद प्रिकॉशन डोज लगाई गई।

टीके की तीसरी डोज लगाने के लिए रविवार को महाअभियान चलाया गया। इसमें 15 हजार लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। टीकाकरण के लिए जिलेभर में 170 बूथ बनाये गए थे। दूसरा टीका लगवाने के छह महीने बाद लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाई गई। जिले के सभी अस्पतालों और गांव, शहरों के वार्डों में कैंप लगाकर प्रिकॉशन डोज लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ वेदप्रकाश ने बताया कि महाअभियान में 14800 लोगों ने प्रिकॉशन डोज लगवाई है। जिनकी अवधि पूरी हो गई है। वह प्रिकॉशन डोज जरूर लगवाएं। सीएमओ डॉ सुनील त्यागी ने बताया कि प्रिकॉशन डोज लगवाने के लिए महाअभियान में बूथों पर भीड़ रही है। कतार में लगकर लोगों ने प्रिकॉशन डोज लगवाई है। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के समस्त नागरिकों को कोविड की प्रिकॉशन डोज नि:शुल्क लगाई जा रही हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें