ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगरसफाई कर्मचारी संघ के चुनाव में दो प्रत्याशियों ने छोड़ा मैदान

सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव में दो प्रत्याशियों ने छोड़ा मैदान

सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव में दो प्रत्याशियों ने छोड़ा मैदान

सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव में दो प्रत्याशियों ने छोड़ा मैदान
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फर नगरThu, 22 Oct 2020 05:22 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव में गुरुवार को दो प्रत्याशियों ने मैदान छोड़ दिया है। अध्यक्ष पद से एक और महामंत्री पद से भी एक प्रत्याशी ने अपना नाम वापस लिया है। अब चुनावी मैदान में अध्यक्ष पद पर चार और महामंत्री पद पर भी चार प्रत्याशी रह गए है। इन प्रत्याशियों के बीच 11 नवम्बर को चुनाव होगा।

11 नवम्बर को नगर पालिका प्रशासन की अग्नि परीक्षा है। पालिकाध्यक्ष ने 11 नवम्बर को ही बोर्ड बैठक बुलाई है और इसी दिन सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव भी है। नगर पालिका प्रशासन को बोर्ड बैठक और चुनाव कराने के लिए व्यवस्था बनानी है। पूर्व से सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर पालिका सभागार में मतदान होता आया है, लेकिन इस बार बोर्ड बैठक होने के कारण नगर पालिका प्रशासन को चुनाव के लिए अलग से व्यवस्था करनी होगी। गुरुवार को सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव अध्यक्ष पद से सूरज और महामंत्री पद से दीपक ने अपना नाम वापस ले लिया है। अब चुनावी मैदान में अध्यक्ष पद पर नीरज कुमार, चमन लाल , नितिन, विकास प्रत्याशी रह गए है। वहीं महामंत्री पद अनूप सिंह, अरविन्द कुमार, मदल लाल, कुमार गौरव रह गए है। अब इन प्रत्याशियों के बीच चुनाव हो गया। 23 अक्तूबर को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएगे। इसके बाद 11 नवम्बर को मतदान और मतगणना होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें