अटल आवासीय विद्यालय में निबंध प्रति. व वृक्षारोपण हुआ
वन महोत्सव सप्ताह के तहत, अटल आवासीय विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 40 छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कक्षा-9 की सिमरन रानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत वन विभाग द्वारा जारी एक पेड़ मां के नाम जन-जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को अटल आवासीय विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भोपा -जौली मार्ग पर नंगला बुजुर्ग नहर झाल पर स्थित अटल आवासीय विद्यालय में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विद्यालय के लगभग 40 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता और वृक्षों के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए।पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण में विद्यार्थियों की भूमिका विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा-9 की छात्रा सिमरन रानी ने प्रथम, छात्र सुमित कुमार ने द्वितीय तथा छात्रा राशि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजेता छात्र-छात्राओं को वन विभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी रविकांत चौधरी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में छायादार, फलदार एवं शोभाकार पौधों का रोपण किया गया। विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं वन विभाग के अधिकारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति मखीजा, प्रशासनिक अधिकारी ललित प्रसाद जोशी, इको क्लब सदस्य नेपाल सिंह, रामेश्वर प्रसाद, जय प्रकाश, जयपाल शर्मा, डॉ. शोभा रबड़ी सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


