Muzaffarnagar News: वृक्ष आने वाले पीढीयों के लिए जीवन है : धर्म सिंह

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

Muzaffarnagar News: जानसठ विकासखंड में 'एक पेड़ मां के नाम' वृहद वृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया। एडीओ पंचायत धर्म सिंह ने बताया कि यह अभियान मातृशक्ति को सम्मान देने और प्रकृति के संरक्षण का संदेश देने के लिए है। ग्रामीणों ने विभिन्न फलदार और छायादार वृक्षों का पौधारोपण किया। इसमें आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी की।

Muzaffarnagar News: वृक्ष आने वाले पीढीयों के लिए जीवन है : धर्म सिंह

Muzaffarnagar News: एक पेड़ मां के नाम वृहद महा अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। अभियान के अंतर्गत जानसठ विकासखंड की समस्त पंचायत में महाअभियान चलाकर छायादार एवं फलदार वृक्ष लगाए गए। खंड विकास कार्यालय जानसठ के एडीओ पंचायत धर्म सिंह ने वृक्षारोपण करते हुए बताया कि सरकार द्वारा चलाए गए एक पेड़ मां के नाम महा अभियान के अंतर्गत मां प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया गया। इसका मुख्य उद्देश्य मातृशक्ति को सम्मान देते हुए इस अभियान को एक जन आंदोलन बनाना है। ग्राम पंचायत सिखेड़ा में एडीओ पंचायत धर्म सिंह एवं ग्राम सचिव केपी सिंह की अगुवाई में वृक्षारोपण किया गया इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं समूह की महिलाओं एवं ग्रामीणों के द्वारा अमरूद ,जामुन,नीम,पीपल लिपटिस, अर्जुन ,अशोक आदि पौधों का वृक्षारोपण किया गया इस दौरान एडीओ पंचायत धर्म सिंह एवं सचिव केपी सिंह ने सामूहिक रूप से ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण करने से हम आने वाली पीढ़ियों को एक नया जीवन देने का काम कर रहे हैं।

प्रदूषण को भगाना है वृक्षारोपण को बढ़ाना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।