चलती कार पर टूटकर गिरा पेड़, बच्ची समेत समेत छह घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - मीरापुर-खतौली मार्ग पर एक चलती कार पर पेड़ गिर गया, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार आसिफ खान और उनके परिवार के पांच सदस्य मामूली रूप से घायल हुए। हादसे के बाद यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन आसपास के लोगों ने मिलकर पेड़ को हटाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

 चलती कार पर टूटकर गिरा पेड़, बच्ची समेत समेत छह घायल

मीरापुर मीरापुर-खतौली मार्ग पर राजवाहे के समीप एक चलती कार पर एक पेड़ टूटकर गिर गया। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा कार चालक व कार में सवार एक ही परिवार के पांच सदस्य मामूली रूप से घायल हो गए। इस दौरान यातायात अवरुद्ध हो गया।बिजनौर जिले के नजीबाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव लाख कलां निवासी आसिफ खान गुड़गांव में कॉन्ट्रेक्टर हैं। वह परिवार के साथ गुड़गांव में ही रहता है। आसिफ पत्नी और बच्चों के साथ बकरीद पर अपने गांव लाख कलां आया हुआ था। शनिवार को वह टैक्सी से पत्नी व बच्चों के साथ वापस गुड़गांव जा रहा था।

जैसे ही इनकी कार मीरापुर थाना क्षेत्र में मीरापुर-खतौली मार्ग पर रजवाहे के समीप पहुंची तभी अचानक से सड़क किनारे खड़ा एक विशाल पापड़ी का पेड़ बीच से टूटकर कार पर जा गिरा। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा कार में सवार आसिफ खान (45 वर्ष) उसकी गोद में बैठी उसकी छोटी बच्ची हानिया (6 वर्ष), आसिफ की पत्नी आयशा, दो अन्य पुत्रियां इरहम(16वर्ष), आलिया(17वर्ष) पुत्र मारूफ (20 वर्ष) तथा कार चालक साबिर पुत्र हामिद निवासी नजीबाबाद मामूली रूप से घायल हो गए। तथा कार के अंदर फस गए। गनीमत रही कि सभी को गुम चोट आयी और सभी बाल-बाल बच गए। पास में ही स्थित फार्म हाऊस के स्वामी अमित मित्तल व अन्य लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को कार के ऊपर से हटवाकर को सभी को कार से बाहर निकाला। पेड़ सड़क के बीच में गिरने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। लोगों ने बामुश्किल पेड़ को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।