कॉइल और तार चोरी करने वाले पांच बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - कॉइल और तार चोरी करने वाले पांच बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

कॉइल और तार चोरी करने वाले पांच बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

तितावी पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने ट्रांसफार्मर से कोइल व तार चोरी करने की छह घटनाओं को खुलासा करते हुए मुठभेड के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से अवैध शस्त्र, ट्रांसफार्मर की 08 कोइल, 02 कट्टों में एल्यूमिनियम के तार, चोरी करने के उपकरण व बाइक बरामद की है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि देर रात तितावी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रांसफार्मर से सामान व तार चोरी करने वाला गिरेाह गांव गढी देशरात जाने वाले रास्ते के पास खडा है। थाना प्रभारी तितावी प्रमोद कुमार पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और बदमाशों की घेराबंदी की। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, पुलिस की जवाबी कार्रवाई आदिल निवासी न्याजूपुरा थाना नई मंडी व साकिब निवासी सुजडू थाना खालापार पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने काम्बिंग के दौरान उनके साथी आबिद, शंहशाह व बाबू निवासीगण गांव निराना थाना सिखेडा को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों से दो तमंचे, दो चाकू, 8 कोइल, एल्युमिनियम का तार, चोरी के उपकरण व दो बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है।वह पहले स्थानों पर पहुंचकर रैकी करते है और रात्रि में ट्रांसफार्मरों से कॉइल व तार चोरी करते है। आरोपियों ने तितावी, छपार, भोपा व मन्सूरपुर थाना क्षेत्रो में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

Voice of UP

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया गया?
पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।