Muzaffarnagar News: ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत
Muzaffarnagar News: खतौली में बुधवार को 70 वर्ष के भुल्लन सिंह की एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। वह किसी काम से तहसील में आए थे। तेज गति से आई ट्रेन से उनके रेलवे लाइन पार करते समय घटना घटित हुई। परिवार में शोक का माहौल है और पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है।

Muzaffarnagar News: खतौली। बुधवार को रेलवे लाइन पार करते समय एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है। जानसठ थाना क्षेत्र के गांव चिदौडा निवासी 70 वर्षीय भुल्लन सिंह बुधवार को तहसील में किसी काम से आया था। काम कराने के बाद भुल्लन सिंह की रेलवे लाइन पार करते समय मेरठ की ओर से तेज गति से आई एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर लगी लोगों की भीड़ से मृतक की पहचान कराई।
पहचान होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। वृद्ध की मौत से परिजनेां में कोहराम मच गया। मृतक भुल्लन सिंह सर्व जातीय तिसंग बावना मंच के प्रबंधक पद पर थे। भुल्लन सिंह की मौत से संगठन के लोगो में शोक की लहर दौड गई। परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया जबकि पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर कानूनी कार्रवाई की है।

