पाकिस्तान के हमले में साहिब और आयशा की मौत से खाईखेड़ा में छाया मातम

पाकिस्तान के हमले में साहिब और आयशा की मौत से खाईखेड़ा में छाया मातम

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - पाकिस्तान के हमले में साहिब और आयशा की मौत से खाईखेड़ा में छाया मातम

May 10, 2025 07:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

भारतीय पर्यटकों पर पहलगाम हमले के बाद भारत व पाकिस्तान के बीच जारी गोलाबारी में जम्मू कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान द्वारा ड्रोन हमले में गांव खाईखेड़ा के साहिब व आयशा की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है। भारतीय पर्यटकों पर पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच जारी गोलाबारी में पाकिस्तान द्वारा किए गए ड्रोन हमले में ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खाई खेड़ा के शाहिद के पुत्र साहिब व उसकी भतीजी आयशा की मौत हो गई। दोनों की मौत का समाचार सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। साहिब के पिता शाहिद ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले में उसके बड़े बेटे साहिब व पोती आयशा की मौत हो गई है ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भारतीय सेना द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। वहीं साहिब व आयशा की मौत से गांव में मातम छा गया है । ग्रामीण परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। प्रधान शहजाद मुखिया पूर्व प्रधान वसीम ने बताया कि साहिब व आयशा की मौत से गांव में गम का माहौल है । पाकिस्तान के विरुद्ध ग्रामीणों में रोष है । पाकिस्तान के द्वारा किए जा रहे कायराना हमले का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है । प्रत्येक देशवासी युद्ध की घड़ी में सरकार व सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। वहीं रविवार की सुबह तक साहिब व आयशा के शव गांव में पहुंचने की उम्मीद है।